Air India Flight Cancelled: बर्ड हिट से फिर संकट में एयर इंडिया का विमान, पुणे-दिल्ली फ्लाइट रद्द

Air India की दिल्ली से पुणे जाने वाली फ्लाइट AI2470 को बर्ड हिट के कारण वापस दिल्ली लौटने की उड़ान रद्द करनी पड़ी। एयरलाइन ने यात्रियों के लिए रिफंड और रहने की व्यवस्था की है।

Updated On 2025-06-20 15:57:00 IST

Air India की दिल्ली-पुणे फ्लाइट पर बर्ड हिट, लौटने वाली उड़ान रद्द

Pune to Delhi Air India Flight Cancelled: एयर इंडिया की दिल्ली से पुणे जाने वाली फ्लाइट AI2470 शुक्रवार को बर्ड हिट का शिकार हो गई, जिसके चलते उसी विमान की पुणे से दिल्ली लौटने वाली उड़ान को रद्द करना पड़ा। एयरलाइन ने बताया कि विमान ने पुणे में सुरक्षित लैंडिंग की, लेकिन उतरने के बाद बर्ड हिट का पता चला। इसके बाद इंजीनियरिंग टीम ने विमान को ग्राउंड कर जांच शुरू कर दी।

एयरलाइन ने यात्रियों के लिए रिफंड और रहने की व्यवस्था की

एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया, ''AI2470 की वापसी उड़ान रद्द कर दी गई है और हम यात्रियों के लिए रहने की व्यवस्था, रिफंड और बिना अतिरिक्त शुल्क के दोबारा बुकिंग का विकल्प दे रहे हैं।''

यात्रियों को दिल्ली लाने के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है।

हाल ही में सामने आईं कई घटनाएं

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब 12 जून को एयर इंडिया की अहमदाबाद दुर्घटना में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की जान जा चुकी है, और एयरलाइन लगातार जांच और आलोचनाओं के घेरे में है।

पिछले कुछ दिनों में एयर इंडिया की कई उड़ानों में तकनीकी समस्याएं आई हैं। 19 जून को दिल्ली से हो ची मिन्ह सिटी जा रही AI388 उड़ान टेकऑफ के तुरंत बाद तकनीकी कारणों से दिल्ली लौट आई। 18 जून को दिल्ली से बाली जा रही AI2145 उड़ान, बाली एयरपोर्ट के पास ज्वालामुखी विस्फोट के चलते लौटाई गई।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती

एयर इंडिया ने घोषणा की है कि 21 जून से 15 जुलाई तक 38 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द रहेंगी और तीन रूट्स पर सेवाएं स्थगित रहेंगी। इसका उद्देश्य फ्लाइट शेड्यूल को स्थिर करना और यात्रियों को असुविधा से बचाना है। इसके साथ ही एयरलाइन 15% चौड़ी बॉडी वाले विमानों की सेवाएं भी कम कर रही है।

Tags:    

Similar News