चमत्कार: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जिंदा बचे विश्वास कुमार की आपबीती, जानिए उन्होंने क्या कहा?

Air India Flight AI-171 हादसे में 240 लोगों की मौत, दो जिंदा बचे। यात्री रमेश विश्वास कुमार बोले- 'चारों ओर लाशें थीं, मैं चमत्कार से बचा।' पूरी जानकारी पढ़ें।

Updated On 2025-06-12 20:12:00 IST

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर 1:40 बजे लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर) भीषण हादसे का शिकार हो गई। टेकऑफ के महज 2 मिनट के बाद ही विमान एक रिहायशी इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस कमिश्नर ने हादसे 204 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है, जबकि जबकि दो यात्री जीवित बच गए हैं। उनमें से एक ब्रिटिश नागरिक है। कमिश्नर ने मीडिया को बताया कि घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

जिंदा बचे यात्री का वीडियो

जिंदा बचे दो यात्रियों में से एक रमेश विश्वास कुमार (RAMESH VISHWASKUMAR) हैं, जो विमान में 11A सीट पर बैठे थे। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे घायल अवस्था में घटनास्थल से खुद बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर चोटें हैं और वह लंगड़ाते हुए चल रहे हैं। रमेश ने कहा, "प्लेन फट गया, चारों तरफ लाशें ही लाशें थीं। मेरा बचना किसी करिश्मे से कम नहीं।" उन्होंने भावुक होकर यह भी बताया कि उनका भाई भी उसी विमान में था और वह अब तक लापता है।

दूसरे जीवित बचे यात्री की पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। इसके अलावा 12 क्रू मेंबर्स भी फ्लाइट में थे।

हॉस्टल से टकराया विमान

जहां हादसा हुआ, वहां अहमदाबाद सिविल अस्पताल का रेजिडेंट डॉक्टर्स हॉस्टल स्थित है। हादसे के समय बिल्डिंग में 50-60 डॉक्टर मौजूद थे। इनमें से 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं। घटनास्थल से जो शव बरामद हुए हैं, वे बुरी तरह झुलसे हुए हैं, जिससे पहचान मुश्किल हो रही है।

Tags:    

Similar News