हिमाचल प्रदेश के चंबा में दर्दनाक हादसा: कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 6 की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तीसा क्षेत्र में गुरुवार रात कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई।

Updated On 2025-08-08 09:47:00 IST

हिमाचल प्रदेश के चंबा में दर्दनाक हादसा: कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 6 की मौत

Himachal Pradesh car accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरुवार (7 अगस्त 2025) देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। तीसा इलाके के चनवास-शाहवा मार्ग पर एक कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, हादसा भंजराडू से चनवास की ओर जा रही कार के अनियंत्रित होने के कारण हुआ। आशंका जताई जा रही है कि सड़क पर फिसलन या वाहन की तकनीकी खराबी इसकी वजह हो सकती है।

पहाड़ी रास्तों पर सतर्कता बरतने की अपील

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व प्रशासन को खबर दी। रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल, मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

सीएम सुक्खू ने जताया दुख 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि चंबा जिले में तीसा के चनवास में हुई कार दुर्घटना में 6 लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।

भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी संवेदना व्यक्त की है। कहा, यह अत्यंत दुखद घटना है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

Tags:    

Similar News