हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी: अमरीन शेखों संग चंडीगढ़ में लिए सात फेरे; जानिए कौन हैं अमरीन?
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चंडीगढ़ में अमरीन शेखों से दूसरी शादी की। अमरीन पंजाब यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की छात्रा भी रह चुकी हैं।
हिमाचल: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अमरीन शेखों से रचाई दूसरी शादी; चंडीगढ़ में लिए फेरे।
Vikramaditya-Amreen Shekho Marriage: हिमाचल प्रदेश के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार (22 सितंबर) को अमरीन शेखों के साथ दूसरी शादी रचाई। शादी समारोह चंडीगढ़ में पारिवारिक और निजी स्तर पर सम्पन्न हुआ। इसमें सिर्फ चुनिंदा मेहमान ही बुलाए गए थे।
विक्रमादित्य सिंह की प्रोफाइल
- विक्रमादित्य सिंह (36) शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक और सुक्खू सरकार में शहरी विकास और पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे हैं।
- विक्रमादित्य सिंह को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की युवा पीढ़ी का चेहरा माने जाते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने मंडी सीट से कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन पराजित हुए थे।
कौन हैं अमरीन शेखों?
अमरीन शेखों पेशे से असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वह पंजाब यूनिवर्सिटी में सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने अंग्रेजी और मनोविज्ञान में डबल मास्टर्स डिग्री ली है और मनोविज्ञान में पीएचडी भी की है। अमरीन हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई कर चुकी हैं। वह सरदार जोतिंदर सिंह शेखों और ओपिंदर कौर की बेटी हैं। विक्रमादित्य और अमरीन लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे।
विक्रमादित्य सिंह की पहली शादी
विक्रमादित्य सिंह की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी 2019 में राजस्थान की आमेट राजघराने की राजकुमारी सुदर्शना चुंडावत से हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। 2024 में दोनों ने तलाक ले लिया। सुदर्शना कुमारी चूंडावत ने अपने पति, विधायक विक्रमादित्य सिंह, और सास प्रतिभा सिंह के खिलाफ उदयपुर में एक मामला दर्ज कराया था। उन्होंने उत्पीड़न और दहेज के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया था। यह मामला काफी चर्चा में रहा।