सौतेले पिता ने की बेटे की हत्या: शराब के नशे में मां- बेटे के साथ हुआ विवाद, टंगिया से मार डाला
कोटा में सौतेले पिता ने शराब के नशे में अपने 26 वर्षीय बेटे की टंगिया मारकर हत्या कर दी। इसके साथ ही अपनी पत्नी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी पिता
प्रेम सोमवंशी- कोटा। छत्तीसगढ़ के कोटा में सौतेले पिता ने शराब के नशे में अपने 26 वर्षीय बेटे की टंगिया मारकर हत्या कर दी। इसके साथ ही अपनी पत्नी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सौतेले पिता और बेटे और माँ के बीच आये दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ करता था। आज भी तीनो में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि सौतेले पिता चोहन यादव उम्र 65 वर्ष ने अपने सौतेले बेटे लखन घसिया पिता बुद्धू घसिया उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नं 09 कोटा पर टंगिया से वार कर दिया जिससे लखन घसिया की मौत हो गई। अपने बेटे पर हमला होते देख मृतक की माँ कमला यादव उम्र 55 वर्ष बीच बचाओ करने गई तो चोहन यादव ने इस पर भी हमला कर दिया। जिसे कमला गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार
कोटा पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव को मरचुरी में रखवा दिया है। पुलिस ने गंभीर रूप घायल कमला यादव का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में इलाज के लिए भर्ती किया है। अधिक शराब सेवन की वजह से सौतेले पिता चोहन यादव का भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में पुलिस अपनी निगरानी में इलाज करा रही है।