Vegetable Cheese Sandwich: नाश्ते के लिए परफेक्ट है वेजिटेबल चीज़ सैंडविच, 10 मिनट में इस तरह बनाएं
Vegetable Cheese Sandwich: वेजिटेबल चीज़ सैंडविच एक पॉपुलर ब्रेकफास्ट डिश है। आप इसे 10 मिनट में ही तैयार कर सकते हैं।
वेजिटेबल चीज़ सैंडविच रेसिपी।
Vegetable Cheese Sandwich: आप अगर ऐसे ब्रेकफास्ट की तलाश में हैं जो हेल्दी भी हो और मिनटों में तैयार भी हो जाए, तो वेजिटेबल चीज़ सैंडविच आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। ताज़ी सब्जियों, मेल्टेड चीज़ और कुरकुरे टोस्ट का ये कॉम्बिनेशन न सिर्फ बच्चों को पसंद आता है, बल्कि कामकाजी लोगों के लिए भी एक बेहतरीन झटपट मील साबित होता है। सर्दियों में जब सब्जियों का फ्लेवर और क्रंच दोनों बढ़ जाते हैं, तब ये सैंडविच सुबह की शुरुआत को और भी स्वादिष्ट बना देता है।
दूसरी खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाले इंग्रेडिएंट्स हमारे किचन में आसानी से मिल जाते हैं। ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती और खाने में पोषण भी भरपूर रहता है। जानत हैं वेजिटेबल चीज़ सैंडविच बनाने का आसान तरीका।
वेजिटेबल चीज़ सैंडविच बनाने के लिए सामग्री
- ब्रेड स्लाइस - 4
- मोज़रेला या प्रोसेस्ड चीज़ - 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ
- कैप्सिकम (हरी, लाल, पीली) - 1/2 कप बारीक कटी
- गाजर - 1/4 कप कद्दूकस की हुई
- प्याज - 1/4 कप बारीक कटा
- उबला हुआ स्वीट कॉर्न - 1/4 कप
- काली मिर्च - 1/2 टीस्पून
- मिक्स हर्ब्स/ओरिगैनो - 1/2 टीस्पून
- नमक - स्वादानुसार
- बटर - 1-2 बड़े चम्मच
- हरी चटनी या मेयो - 2 चम्मच (ऑप्शनल)
वेजिटेबल चीज़ सैंडविच बनाने का तरीका
वेजिटेबल चीज़ सैंडविच को मिनटों में तैयार किया जा सकता है। इसके लिए एक बाउल में बारीक कटी सब्जियां कैप्सिकम, प्याज, कॉर्न और गाजर डालें। इसमें नमक, काली मिर्च और मिक्स हर्ब्स मिलाएं।
अब कद्दूकस किया हुआ चीज़ भी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। चाहें तो थोड़ा मेयो या चटनी मिलाकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं।
इसके बाद दो ब्रेड स्लाइस लें। एक स्लाइस पर बटर लगाएं और दूसरे पर हल्की सी चटनी। अब तैयार वेजिटेबल-चीज़ मिक्स को ब्रेड पर समान मात्रा में फैलाएं।
सैंडविच मेकर, तवा या ग्रिल पैन पर बटर लगाएं। सैंडविच रखकर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक सेकें। तवे पर बना रहे हों तो हल्के हाथों से पलटते रहें ताकि चीज़ अच्छे से मेल्ट हो जाए।
अब सैंडविच तैयार हो जाने पर इसे चाकू से तिरछा काटें। हरे धनिया की चटनी या टोमैटो केचप के साथ गरमागरम सर्व करें। यह सैंडविच बच्चों के टिफिन के लिए भी परफेक्ट है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।