How To Clean Plastic Channi: प्लास्टिक की छन्नी हो गई है काली? इन दो चीजों से मिनटों में होगी साफ
How To Clean Plastic Channi: प्लास्टिक की छन्नी को जल्द से जल्द साफ करने के लिए घर पर इन दो चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। जानिए इसे मिनटों में चमकदार कैसे बनाएं।
प्लास्टिक की छन्नी को साफ करने के उपाय (Image: grok)
How To Clean Plastic Channi: घर के काम में इस्तेमाल होने वाली छन्नी अगर गंदी और काली हो जाए, तो उसे उपयोग में लाना मुश्किल हो जाता है। खासतौर पर प्लास्टिक की छन्नी में दाग जल्दी जम जाते हैं, इसलिए धोने के बाद भी साफ नहीं हो पाते हैं। हालांकि, आज हम आपको दो ऐसे घरेलू चीजों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आपकी छन्नी मिनटों में साफ हो जाएगी।
गंदी छन्नी को साफ करने के उपाय
सोड़ा छन्नी की चिकनाई हटा देगा
सोड़ा छन्नी पर जमी चिकनाई, और काले दागों को हटा देता है। इसकी सफाई के लिए एक कटोरी में खाने का सोडा लें, और उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें। इस घोल को छन्नी पर अच्छे से लगाएं, खासकर उन जगहों पर जहां ज्यादा कालापन दिख रहा है। अब इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें, इसके बाद इसे धो लें।
सिरका छन्नी के दाग हटा देगा
सिरका प्राकृतिक रूप से कीटाणुनाशक होता है। यह न सिर्फ दाग हटाता है, बल्कि बदबू को भी खत्म करता है। जब खाने का सोडा छन्नी पर लगा हो, तब उसके ऊपर थोड़ा सा सिरका डाल सकते हैं। दोनों के मिलते ही झाग बनने लगेगा, जो गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है।
छन्नी साफ करने की विधि
- सबसे पहले छन्नी को हल्के गर्म पानी से धो लें, ताकि ऊपर की गंदगी निकल जाए।
- अब खाने के सोडे का घोल छन्नी पर लगाएं।
- उसके बाद ऊपर से सिरका डालें, और झाग बनने दें।
- 10 मिनट बाद किसी पुराने ब्रश या स्क्रबर से छन्नी को हल्के हाथों से रगड़ें।
- इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, और सूखने के लिए रख दें।
छन्नी को काला होने से बचाने के टिप्स
- छन्नी में तेल या मसालेदार चीजें ज्यादा देर तक न छोड़ें।
- इस्तेमाल करने के तुरंत बाद गुनगुने पानी से धो लें।
- हर 15 दिन में सोडे से हल्की सफाई जरूर करें।
अगर आपकी प्लास्टिक की छन्नी काली हो गई है, तो महंगी-महंगी चीजों से साफ करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इसके लिए आपको सिर्फ खाने का सोडा, और सिरका इस्तेमाल करना होगा, जिसके जरिए ये पूरी तरह से चमकदार बन जाएगी। यह आसान, सस्ता और सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद तरीका है, जिसे घर पर आजमाया जा सकता है।
(Disclaimer): यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से दिया गया है। इसलिए किसी भी सामग्री को इस्तेमाल करने से पहले सावधानी बरतें। अगर किसी तरह की एलर्जी, जलन या नुकसान हो, तो प्रयोग में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।