Health Tips: गुड़-गुड़ कर रहा है पेट? तो हो सकती हैं ये 5 वजह, जानें बचने के आसान टिप्स
पेट से गुड़गुड़ाहट की आवाज आना सिर्फ भूख की निशानी नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। चलिए जानते हैं इसके पीछे छिपी वजहों के बारे में।
Health Tips: पेट से गुड़-गुड़ की आवाज आना सामान्य बात है। आशा है आपके साथ भी कभी न कभी जरूर हुआ होगा। लेकिन पब्लिक प्लेस या जब आप किसी के साथ बैठे हों, तब ये आवाज आना काफी शर्मिंदगी महसूस कराता है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर यह आवाज क्यों आती है। तो चलिए जानते हैं पेट से इस आवाज आने के बारे में।
दरअसल, जब आप लंबे समय तक कुछ नहीं खाते, तो आपका पेट और छोटी आंत सक्रिय हो जाते हैं। मांसपेशियां सिकुड़ती हैं ताकि बचा-कुचा खाना, गैस और लिक्विड साफ हो सके। इस मूवमेंट को मेडिकल भाषा में Migrating Motor Complex कहा जाता है। और इसी दौरान पेट से गुड़-गुड़ की आवाज आती है।
1. भूख
पेट से आवाज आने का सबसे आम कारण यही है भूख। जब आपका पेट खाली होता है, तो शरीर पाचन क्रिया को फिर से शुरू करने के लिए मांसपेशियों को सक्रिय करता है। इन मसल्स की मूवमेंट से गैस और पाचन रस अंदर हिलते हैं, जिससे आवाज आती है। इस प्रोसेस को Peristalsis कहा जाता है।
2. कुछ खानें पर
लेकिन जरूरी नहीं कि सिर्फ खाली पेट ही यह आवाज आए। अगर आपने कुछ खाया है, तो भी पेट में पाचन क्रिया के दौरान गैस, लिक्विड और मसल्स की मूवमेंट के कारण आवाज आ सकती है।
3. गैस और हवा
तेजी से खाना खाना, स्ट्रॉ से ड्रिंक करना या बहुत ज्यादा कार्बोनेटेड ड्रिंक पीना इन सब से पेट में हवा पहुंच जाती है। जब ये हवा अंदर हिलती है, तो पेट से गुड़-गुड़ की आवाज आती है।
4. स्ट्रेस और एंग्जायटी
जब आप टेंशन में होते हैं या घबराए हुए होते हैं, तब भी आपकी डाइजेस्टिव एक्टिविटी पर असर पड़ता है। यह मांसपेशियों को एक्टिव कर देता है और पेट से अजीब आवाजें आने लगती हैं।
5. खाने में टाइमिंग गड़बड़
अगर आप लंबे समय तक भूखे रहते हैं या अनहेल्दी फूड ज्यादा खाते हैं, तो पेट की रुटीन बिगड़ जाती है। फिर चाहे भूख हो या नहीं, पेट अपनी आवाज निकाल ही लेता है।
बचने के आसान टिप्स-
1. छोटे-छोटे मील लें, दिन में 4-5 बार
2. धीरे-धीरे चबा कर खाएं
3. बहुत ज्यादा गैसी या फिज़ी ड्रिंक से बचें
4. स्ट्रेस को करें मैनेज
5. प्रीबायोटिक और फाइबर युक्त भोजन लें