Potato In Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को आलू खाना चाहिए या नहीं? जान लीजिए हकीकत

Potato In Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को अपना खान-पान बेहद सोच-समझकर करना होता है। जानते हैं उनके लिए आलू खाना सही है या नहीं।

Updated On 2025-09-09 17:11:00 IST

डायबिटीज मरीजों को आलू खाने के नुकसान।

Potato In Diabetes: भारत में आलू सबसे ज़्यादा खाई जाने वाली सब्जियों में से एक है। चाहे सब्जी हो, पराठा, समोसा या चाट आलू लगभग हर डिश का अहम हिस्सा होता है। बात जब डायबिटीज़ के मरीजों की हो तो उनके मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या आलू खाना उनके लिए सही है या यह उनकी ब्लड शुगर लेवल को और बढ़ा सकता है?

जानकारों के मुताबिक डायबिटीज के मरीजों को आलू का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए। आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में ग्लूकोज में बदलकर शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है। हालांकि, सीमित मात्रा और सही तरीके से पकाया गया आलू डायबिटीज़ रोगियों के लिए पूरी तरह से नुकसानदायक नहीं होता। आइए जानते हैं इस पर पूरी हकीकत।

आलू और डायबिटीज़ का रिलेशन

आलू में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जिसका मतलब है कि यह तेजी से ब्लड शुगर बढ़ा सकता है। उबला हुआ या तला हुआ आलू शुगर मरीजों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

कितनी मात्रा में खा सकते हैं आलू?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार डायबिटीज़ रोगी अगर आलू खाना चाहते हैं तो उन्हें सीमित मात्रा में और संतुलित डाइट के साथ लेना चाहिए। आलू को हरी सब्जियों, दाल या सलाद के साथ मिलाकर खाने से इसका असर कम हो सकता है।

फ्राई आलू से बचें

तले हुए आलू जैसे फ्रेंच फ्राइज, टिक्की या समोसे डायबिटीज़ मरीजों के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं होते। इनमें न केवल हाई कैलोरी होती है बल्कि यह ब्लड शुगर को तुरंत बढ़ा देते हैं।

उबले आलू का विकल्प

अगर डायबिटीज़ का मरीज आलू खाना चाहता है तो उबले आलू को कम मात्रा में और प्रोटीन व फाइबर युक्त डाइट के साथ लेना बेहतर है। इससे शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ेगा।

हेल्दी ऑप्शन

आलू की जगह शकरकंद एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और यह शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा देता है, जिससे शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Tags:    

Similar News