Glass Bangles Broken : कांच की चूड़ियां टूटने की चिंता छोड़ें, इन विशेष सुझावों से रखें खुद के हाथों को हमेशा सलामत

Glass Bangales Broken : कुछ महत्वपूर्ण सुझाव बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर कांच की चूड़ियों को टूटने से बचाया जा सकता है और खुद के हाथ में लगने से भी बच सकते हैं। 

Updated On 2024-11-15 14:37:00 IST
कांच की चूड़ियां संभल कर पहनें

Glass Bangles Broken : शादी के बाद कांच की चूड़ियां पहनना महिलाओं के लिए अनिवार्य हो जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि चूड़ियां पहनते वक्त वे अचानक टूट जाती हैं। इस दौरान चूड़ियों का नुकसान होने का साथ हाथ में काफी जोर से लग जाती है। इसलिए हम सभी को कांच की चूड़ियां पहनते समय सावधानी बरतना जरूरी है।  यहां हम कुछ महत्वपूर्ण सुझाव बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर कांच की चूड़ियों को टूटने से बचाया जा सकता है और खुद के हाथ में लगने से भी बच सकते हैं। 

चूड़ियां पहनने से पहले तेल या कोई क्रीम लगाकर रखें 

कांच की चूड़ियों को सही तरीके से पहनना बेहद आवश्यक है। अगर चूड़ियों को बहुत ज्यादा कसकर पहनेंगी तो टूटने की संभावना बढ़ जाती है। चूड़ियां पहनने से पहले अपनी कलाई पर थोड़ा तेल या क्रीम लगा लें। इससे चूड़ियां आसानी से चढ़ जाएंगी और कांच पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा, जिससे वे नहीं टूटेंगी।

सही आकार की चूड़ियां चुनकर लाएं 

चूड़ियों के सही आकार का चयन करना भी बेहद जरूरी है। अगर चूड़ियां बहुत ढीली या बहुत कसी हुई हैं तो वे टूट सकती हैं। सही आकार की चूड़ियां पहनने से वे आराम से फिट होती हैं और टूटने की संभावना कम होती है। हमेशा अपनी कलाई के अनुसार चूड़ियों का सही आकार चुनें।

पतली चूड़ियों से खुद को दूर रखें 

अक्सर पतली कांच की चूड़ियां जल्दी टूट जाती हैं। इसीलिए मोटी चूड़ियों का चयन करना बेहतर होता है। पतली चूड़ियां जल्दी दबाव नहीं सह पाती और थोड़ा सा जोर लगते ही टूट जाती है। मोटी चूड़ियां मजबूत होती हैं और लंबे समय तक टिकती हैं, जिससे टूटने का खतरा भी कम रहता है।

इन टिप्स को अपनाने से कांच की चूड़ियों को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। थोड़ा सा ध्यान और सावधानी बरतने से चूड़ियां टूटने से बच सकती हैं और आपके हाथ को भी किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। 

Similar News