Rasmalai Recipe: मीठा खाने की हो रही है क्रेविंग? इस विधि से झटपट तैयार करें हलवाई जैसी स्वादिष्ट रसमलाई

Rasmalai Recipe: अगर आपको मीठा खाना बेहद पसंद है और आपको मीठा खाने की क्रेविंग होती है, तो रसमलाई की यह रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है। आइए जानते हैं इसे बनाने के आसान तरीके के बारे में।

By :  Desk
Updated On 2025-04-19 15:58:00 IST
रसमलाई रेसिपी

Rasmalai Recipe: अगर आपको भी बार-बार मीठा खाने की क्रेविंग होती है तो ठंडी-ठंडी रसमलाई से बेहतर कुछ हो ही सकता है। लेकिन अब आपको रसमलाई खाने के लिए बाजार जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस आसान तरीके से अब आप घर पर ही रसमलाई बना सकते हैं। दरअसल, घर पर रसमलाई बनाना उतना मुश्किल नहीं होता है जितना हम सोचते हैं। तो इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं घर पर हलवाई जैसी ठंडी-ठंडी रसमलाई बनाने की रेसिपी, जिसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

Rasmalai

रसमलाई बनाने के लिए सामग्री-

छेना के लिए- 
1 लीटर फुल क्रीम दूध  
2 चम्मच नींबू का रस  
1 कप पानी  

चाशनी के लिए-  
4 कप पानी  
1 कप चीनी  
3-4 इलायची  

रबड़ी के लिए -
1 लीटर दूध  
भीगा हुआ केसर
4 चम्मच चीनी  
1/2 चम्मच इलायची पाउडर  
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स  

बनाने की विधि-

Step 1: छेना तैयार करें  

  • सबसे पहले दूध को एक भारी तले वाले बर्तन में उबालें।  
  • जैसे ही दूध उबल जाए, उसमें धीरे-धीरे नींबू का रस डालते जाएं और चमचे से हिलाते रहें।  
  • जब दूध फट जाए और पानी अलग हो जाए, तो गैस बंद कर दें।  
  • एक सूती कपड़े या मलमल के कपड़े में छेना छान लें और ऊपर से ठंडा पानी डालें ताकि नींबू की खटास निकल जाए।  
  • अब कपड़े को कसकर बांध लें और 20-25 मिनट के लिए लटका दें ताकि पानी निकल जाए।  

Step 2: रसमलाई को दें आकार  

  • तैयार छेना को किसी थाली में निकालें और अच्छी तरह 8-10 मिनट मसलें, जब तक यह एकदम स्मूद न हो जाए।  
  • अब इस छेना से छोटी-छोटी गोल या अपनी पसंद के आकार में बना लें।  

Step 3: चाशनी तैयार करें  

  • एक गहरे पतीले में 4 कप पानी और 1 कप चीनी डालकर उबालें।  
  • जैसे ही पानी उबलने लगे, उसमें इलायची डाल दें।  
  • अब तैयार की गई छेना की गोलियों को उसमें डालें और ढककर 15-20 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं।  
  • टिक्कियां फूल जाएंगी और सॉफ्ट हो जाएंगी।  
  • इन्हें निकालकर ठंडा कर लें।  
Rasmalai

Step 4: रबड़ी तैयार करें  

  • 1 लीटर दूध को धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं।  
  • जब दूध आधा रह जाए, तब उसमें चीनी, केसर और इलायची पाउडर डालें।  
  • ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और ठंडा होने दें।  

Step 5: रसमलाई तैयार करें  

  • चाशनी से छेना टिक्कियों को निकालें और हल्का दबाकर चाशनी निकाल दें।  
  • अब इन्हें तैयार रबड़ी में डालें।  
  • ऊपर से और केसर और ड्राई फ्रूट्स से सजाएं।  
  • कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रखें और ठंडी-ठंडी सर्व करें।  

ये भी पढ़ें- Chocobar Ice Cream: इन तीन चीजों से झटपट तैयार करें चोकोबार आइसक्रीम, जानें आसान रेसिपी

इन बातों का रखें खास ख्याल-  

  1. छेना को जितना अच्छे से मसलेंगे, रसमलाई उतनी ही सॉफ्ट बनेंगी।  
  2. अगर दूध फुल क्रीम होगा तो टेस्ट और टेक्सचर जबरदस्त आएगा।  
  3. रबड़ी को धीरे-धीरे पकाएं ताकि उसका स्वाद दोगुना हो जाए।  
  4. सर्व करने से पहले कुछ घंटों तक फ्रिज में रखना न भूलें।

 

(काजल सोम) 

Similar News