Chaniya-Choli Design: डांडिया नाइट्स में चाहिए अलग लुक, तो स्टाइल करें गुजराती चनिया चोली, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

3 अक्टूबर से नवरात्रि त्योहार शुरू हो रहा है। इस खास मौके पर अगर आप आउटफिट सर्च कर रही हैं, तो हम आपको गुजराती चनिया चोली के लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप डांडिया नाइट्स में ट्राई कर सकती हैं।

Updated On 2024-10-01 16:23:00 IST
डांडिया नाइट्स में चाहिए अलग लुक, तो स्टाइल करें गुजराती चनिया चोली, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Chaniya-Choli Design: गुरुवार (3 अक्टूबर) से नवरात्रि त्योहार शुरू हो रहा है। इस खास मौके पर अक्सर महिलाएं ट्रेडिशनल या लहंगा चोली पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि पर चनिया चोली वियर करने के बारे में सोच रही हैं, तो आज हम आपको गुजराती स्टाइल चनिया चोली के लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप डांडिया नाइट्स में ट्राई कर सकती हैं। 

black chaniya choli

डांडिया नाइट्स में महिलाएं घाघरा चोली, लहंगा चोली खूब पहनती है। ऐसे में आप भी ब्लैक कलर की गुजराती स्टाइल चनिया चोली स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप हैवी ज्वैलरी और बालों में गजरा स्टाइल कर सकती हैं। इस लुक में आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी। 

chaniya choli

इसके अलावा मल्टी कलर घाघरा चोली भी बेस्ट है। आजलकल मल्टी कलर काफी ट्रेंड हैं। ऐसे में आप भी डांडिया नाइट्स वैगरह में इस तरह के गुजराती चनिया चोली को ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ सिल्वर ज्वैलरी खूब जचेगी। 

cahaniya choli lehenga

महिलाएं अक्सर डांडिया नाइट्स में चलिया चोली पहनना पसंद करती हैं और ब्लैक चनिया चोली की बात ही कुछ अलग होती है। क्योंकि ब्लैक कलर हर किसी पर खूब जचता है। ऐसे नवरात्रि के खास मौके के लिए इस तरह के गुजराती स्टाइल चनिया चोली बेस्ट है। हालांकि, इस चनिया चोली के साथ गुजराती लुक पान के लिए आप मांग टिका और हैवी झुमका स्टाइल कर सकती हैं। 

Ghagra Choli

अगर आप डांडिया नाइट्स में खूब डांस करती हैं और कुछ कंफर्टेबल वियर करने के बारे में सोच रही हैं। तो इस तरह के गुजराती स्टाइल चनिया चोली बेस्ट है। ये लुक आपको डिफरेंट लुक देगा। साथ ही आप इस आउटफिट में एंजॉय कर पाएंगी। ऐसे में नवरात्रि के शुभ मौके पर ये लहंगा चोली जरूर ट्राई करें। 

Similar News