Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर हाथों से लेकर पैरों तक लगाएं ये खास मेहंदी डिजाइंस, देखें Photos

20 अक्टूबर को देशभर में महिलाएं करवा चौथ मना रही हैं। लेकिन अगर आपको अब तक मेहंदी लगाने का वक्त नहीं मिला है, तो हम आपको झटपट लगने वाली पैरों से लेकर हाथों तक सुन्दर मेहंदी डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे क्रिएट कर सकती हैं।

Updated On 2024-10-20 15:00:00 IST
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर हाथों से लेकर पैरों तक लगाएं ये खास मेहंदी डिजाइंस, देखें Photos

Karwa Chauth 2024: रविवार(20 अक्टूबर) को देशभर में महिलाएं करवा चौथ का त्योहार मना रही है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। लेकिन सोलह श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा माना जाता है और करवा चौथ पर मेहंदी लगाना शुभ भी माना है। ऐसे में अगर आपको अब मेहंदी लगाने का वक्त नहीं मिला है, तो आज आपको झटपट लगने वाली पैरों से लेकर हाथों तक सिंपल डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप क्रिएट कर सकते हैं। 

केरी मेहंदी डिजाइन
करवा चौथ पर केरी मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इस तरह की डिजाइन काफी ट्रेंड में होती हैं। खास बात तो यह है कि इस डिजाइन को कोई भी आसानी से क्रिएट कर सकता है। हालांकि, यह रचने के बाद बेहद खूबसूरत दिखती हैं। वहीं इसे देखने के बाद आपके पिया भी तारीफ करने लगेंगे। 

Karwa Chauth 2024
Mehndi Designs

पैरों की मेहंदी डिजाइन
करवा चौथ पर लोग हाथों से लेकर पैरों तक खूबसूरत डिजाइन क्रिएट करवाते हैं। ऐसे में आप इस तरह की कई ट्रेंडी डिजाइन को पैरों मे लगा सकते हैं। ये डिजाइन बेहद सिंपल और इसे फटाफट आसानी से लगाया जा सकता है। हालांकि, अगर आप भरा-भरा डिजाइन लगाना चाहते हैं, तो जाल के किनारे-किनारे पैरों में फूल-पत्ती डिजाइन बना सकती हैं।  

Leg Mehndi Design
Leg Mehndi Design

चांद-छलनी मेहंदी डिजाइन
करवा चौथ के खास मौके पर अधिकतर महिलाएं चांद छलनी मेहंदी डिजाइन लगवाना पसंद करती हैं और ये डिजाइन काफी आसानी से बनाया जाता है। हालांकि, अगर आप इस डिजाइन से फूल हैंड मेहंदी क्रिएट कराना चाहती हैं, तो आप फूल, पत्ती या कमल बना सकती हैं। इससे आपके हाथ बेहद खूबसूरत लगेंगे। साथ ही आपके पिया भी खूब तारीफ करेंगे। 

mehendi design
Chand Chalni Mehendi

Similar News