Veggie Pancakes: बच्चों के लिए बनाएं हेल्दी और स्वादिष्ट वेजिटेबल पैन केक, नोट करें रेसिपी
Veggie Pancakes: अगर आपके बच्चे सब्जियां खाने नखरें करते हैं, तो आप उन्हें वेजिटेबल पैनकेक बनाकर खिला सकती हैं। इसे आप उनके लंच या ब्रेकफ्रास्ट में दे सकती हैं।
By : Sneha Maurya
Updated On 2024-09-23 17:27:00 IST
Veggie Pancakes: बच्चे लंच या ब्रेकफास्ट के वक्त हमेशा कुछ अलग और चटपटा खाने की डिमांड करते हैं। लेकिन हेल्दी डाइट की वजह से उन्हें पेरेंट्स स्पाइसी डिशेज कम देते हैं। ऐसे में आज हम आपको स्वादिष्ट और एक डिशेज की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप घर में ट्राई कर सकती हैं। आप बच्चों के लंच या ब्रेकफास्ट में वेजिटेबल पैन केक दे सकती हैं। यह एक हेल्दी डिश है और इसमें सब्जियों भरपूर मात्रा में डाली जाती है। जो बच्चों के लिए फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसी रेसिपी..
सामग्री
- 2 आलू,
- 2 गाजर
- 1 पत्तागोभी
- 1 शिमला मिर्च
- 2 कटी हुई हरी मिर्च
- हरा धनिया पत्ती
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 3 बड़े चम्मच चावल का आटा
- 3 बड़े चम्मच बेसन
- 1/2 कप पानी
- आवश्यकतानुसार तेल
- स्वादानुसार नमक
बनाने का तरीका
- वेजिटेबल पैनकेक बनाने के लिए सबसे पहले आलू, गाजर, पत्तागोभी, शिमला मिर्च और प्याज को अच्छी तरह पानी धो लें।
- फिर इन सारी सब्जियों को पतले-पतले टुकड़ों में बरीकी से काट लें।
- अब इसे एक बाउल में निकाले और उसमें 2 कटी हुई हरी मिर्च और हरा धनिया पत्ती डालें।
- इसके बाद काली मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।
- साथ ही उसमें 3 बड़े चम्मच बेसन और 3 बड़े चम्मच चावल का आटा डालें।
- अब 1/2 कप पानी डालकर इन सभी चीजों को एक साथ मिला लें।
- इसके तवे पर थोड़ा-सा तेल डालकर गर्म करें। फिर उसके ऊपर करछी की मदद से बैटर डालें और इसी की सहायता से तवे पर समान रूप से बैटर को फैलाएं।
- इसेक बाद दोनों तरफ से अच्छी तरह पकाएं ताकि वह क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन हो जाए।
- अब तैयार वेजिटेबल पैनकेक को गरमागरम अपनी पसंद की चटनी के साथ परोसें और आनंद लें