Radish Chutney: इस तरह से बनाएं टेस्टी मूली की चटनी, स्वाद होगा इतना लज़ीज़ कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

आपने कच्ची मूली या मूली के पत्तों का साग तो खूब खाया होगा। लेकिन क्या कभी मूली की चटनी खाई है या बनाई है, अगर नहीं। तो आज हम आपको मूली की स्वादिष्ट चटनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, तो जरूर घर में ट्राई करें।

Updated On 2024-11-25 13:33:00 IST
मूली की चटनी बनाने का तरीका।

Radish Chutney  Recipe: सर्दियों में मूली का खूब सेवन किया जाता है। यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है। ऐसे में आपने कच्ची मूली या मूली के पत्तों का साग तो खूब खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी मूली की चटनी खाई है या बनाई है, अगर नहीं। तो आज हम आपको मूली की स्वादिष्ट चटनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर में आसानी से तैयार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं बनाने का तरीका....

बनाने की सामग्री 

  • लहसुन की कली 10-12
  • मूली- 2 मीडियम साइज की
  • मूली के पत्ते- 1 कप
  • टमाटर- 2
  • हरी मिर्च- 4-5
  • हरा धनिया- 1 मुट्ठी
  • प्याज-1 मीडियम साइज
  • थोड़ी-सी राई
  • स्वादानुसार नमक
  • लाल मिर्ची पाउडर- 1 चम्मच
  • चाट मसाला- 1 चम्मच
  • नींबू का रस
  • तेल- 1 चम्मच

ये भी पढ़े- रात के बचे हुए चावल से बनाएं स्पाइसी और टेस्टी फ्राइड राइस, स्वाद चखते ही हो जाएंगे फैन, नोट करें रेसिपी

बनाने का तरीका

  • मूली की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें।
  • फिर उसमें लहसुन की कलियां और टमाटर डालकर अच्छे से भून लें।
  • दूसरी तरफ, मूली और उसके पत्तों को अच्छी तरह से धो लें। ताकि उसमें रेत साफ हो जाए।
  • फिर मूली को छीलकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। साथ ही पत्तों को भी बारीक से काट लें।
  • अब चॉपर में कटी हुई हरा धनिया, हरी मिर्ची, प्याज, मूली, पत्ते और भुने हुए टमाटर, लहसुन को डालें।
  • इन सब चीजों को अच्छी तरह से दरदरा होने तक चॉप करें।
  • फिर एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई डालकर चटकाएं।
  • इसके बाद इसमें चॉप की हुई चटनी डाल दें। फिर अपने अनुसार नमक और लाल मिर्ची पाउडर डालें।
  • इन सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और कुछ देर तक भुनने दें।
  • जब ये चीजें भुन जाएं तो इसमें चाट मसाला और नींबू का रस डालें।
  • बस तैयार चटनी को बाउल में निकालें और पराठे या दाल-चावल के साथ आनंद लें।  

Similar News