Mooli Ka Saag: सर्दियों में भरपूर एनर्जी के लिए खाएं मूली का साग, जानें बनाने का तरीका

Mooli Ka Saag
X
सर्दियों में भरपूर एनर्जी के लिए खाएं मूली का साग, जानें बनाने का तरीका
सर्दियों में मूली का साग स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते है। तो चलिए जानते हैं रेसिपी बनाने का तरीका... 

Mooli Ka Saag: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। वहीं इस मौसम में हरी सब्जियों से लेकर साग वैगरह का खूब सेवन किया जाता है। ऐसे में हम आपको स्वादिष्ट और सेहत के लिए बेहतरीन साग की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर में बना सकती हैं।

सर्दियों में मूली का साग स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते है। साथ ही पाचन में सुधार करने में भी सहायक होते हैं। तो चलिए जानते हैं रेसिपी बनाने का तरीका...

बनाने की सामग्री

  • एक मूली- बारीक कटी हुई
  • मूली का साग- 2 कप कटा हुआ
  • लहसुन की कलियां- 5 से 6
  • प्याज - 1 बारीक कटा हुआ
  • अदरक - 1 इंच कद्दूकस किया हुआ
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च तड़के के लिए
  • स्वादानुसार नमक
  • सरसों का तेल- 2 बड़े चम्मच
  • हींग- एक चुटकी
  • थोड़ी- सी मेथी

बनाने का तरीका

  • मूली के साग बनाने के लिए सबसे पहले साग को काटकर अच्छे से धो लें।
  • फिर मूली को भी अच्छी तरह से धोकर बारीक काट लें।
  • ध्यान रखें कि दोनों को काटते वक्त उसके बड़े टुकड़े न रखें। जिससे पकाने में आसानी होगी। .
  • अब पैन में सरसों का तेल डालकर गर्म करें। इसमें मेथी के दाने, लाल मिर्च और हींग डालें।
  • फिर मसालाें को हल्‍का लाल होने पर लहसुन, प्याज और अदरक डाल दें।
  • इसके बाद मसालों को हल्का सुनहरा होने तक अच्छी तरह से भून लें।
  • फिर इसमें कटी हुई मूली डालें और उसे 2-3 मिनट तक पकाएं।
  • अब मूली के साग को उसमें डालें। साथ ही हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्‍छे से मिलाएं।
  • इसके बाद साग को ढक दें और धीमी आंच पर करीब 10-12 मिनट तक पकने लिए छोड़ दें।
  • हालांकि, बीच-बीच में इसे चलाते रहें, ताकि साग जले ना।
  • जब साग का पानी सूख हो जाए, तो इसे खोलकर धीमी आंच पर पकाएं। ताकि इसमें से तेल अलग न हो जाए।
  • बस आपका मूली का साग तैयार है। इसे पराठे या रोटी के साथ आनंद लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story