Mushroom Korma: घर में बनाएं स्वादिष्ट मशरूम कोरमा, चाटते रह जाएंगे उंगलियां, जानें बनाने का तरीका

अक्सर घरों में वीकेंड पर बच्चे से लेकर बड़े तक कुछ स्पेशल खाने की जिद्द करते हैं। इस दौरान आप मशरूम कोरमा ट्राई कर सकते हैं। यह स्वाद के साथ-साथ बनाना भी काफी आसान है। चलिए जानते हैं रेसिपी...

Updated On 2024-10-23 14:04:00 IST
Mushroom Korma

Mushroom Korma Recipe: अक्सर घरों में वीकेंड पर बच्चे से लेकर बड़े तक कुछ स्पेशल खाने की जिद्द करते हैं। ऐसे अगर आपको समझ नहीं आता कि क्या बनाएं, तो आज हम आपको मशरूम कोरमा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है, जिसे आप ट्राई कर सकती है। यह खास मौके पर बनाने के लिए एक बेहतरीन डिश है। चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी....

सामग्री

  • 250 ग्राम मशरूम 
  • 2 प्याज 
  • 1 मध्यम टमाटर 
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट 
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 कप दही  
  • आधा कप नारियल का दूध- 
  • 10-12 काजू 
  • 2 बड़े चम्मच तेल 
  • आवश्यकतानुसार पानी 
  • धनिया( गार्निश के लिए)

मसाला मिश्रण के लिए

  • आधा चम्मच जीरा 
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर 
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर 
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • 2-3 लौंग 
  •  2-3 हरी इलायची 
  • 1 तेज पत्ता 

बनाने का तरीका  

  • मशरूम कोरमा बनाने के लिए सबसे दी गई सारी सामग्री को इकट्ठा कर लें और मशरूम को नरम करने के लिए पानी में भिगो दें।  
  • फिर थोड़ी देर पानी में भिगो दें। अब काजू को पानी से छानकर अलग रख दें। 
  •  इसके बाद एक पैन में घी गर्म करें। उसमें जीरा, लौंग, दालचीनी, इलायची डालकर थोड़ा पकाएं. 
  • साथ ही इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट भी डालें। अब बीच से कटी हुई हरी मिर्च डालकर उसे पकाएं पकाएं। 
  • इसके बाद कमा कटा हुआ टमाटर डालें और स्वादानुसार नमक मिक्स करें। फिर उसे भी थोड़ी देर पकाएं। 
  • अब धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल अच्छी तरह  पकाएं।  
  • फिर इसमें कटे हुए मशरूम डालें और उसे 5-7 मिनट तक पकाएं।  
  • अगर आप चाहें तो इसमें नारियल का दूध और क्रीम भी डाल सकते हैं। 
  • अब इनमें गरम मसाला डालें और उसे भी अच्छे से मिलाएं।    
  • बस अब आपकी स्वादिष्ट मशरूम कोरमा तैयार है। 
  •  मशरूम कोरमा के ऊपर हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर गरमा-गरम रोटी या चावल के साथ आनंद लें। 

Similar News