Dhokla Recipe: नाश्ते में बनाएं गुजराती स्टाइल का ढोकला, लाजवाब स्वाद से भरपूर; बच्चों की है खास पसंद

Dhokla Recipe: सुबह ब्रेकफास्ट में गुजराती ढोकला सर्व करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं ढोकला बनाने की सिंपल रेसिपी।

Updated On 2024-12-07 08:34:00 IST
ढोकला बनाने का तरीका।

Dhokla Recipe: ढोकले को देखकर ही कई लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। ढोकला गुजरात की लोकप्रिय डिश है, जिसे ब्रेकफास्ट और हल्की भूख लगने पर स्नैक्स के तौर पर खाया जाता है। आप अगर रूटीन नाश्ते से बोर होकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो गुजराती स्टाइल में बना ढोकला एक बेहतरीन डिश रहेगी। 

ढोकला एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट है जिसका स्वाद खूब पसंद किया जाता है। बच्चे हों या बड़े सभी लोग ढोकला बड़े ही चाव से खाते हैं। आइए जानते हैं गुजराती ढोकला बनाने का तरीका। 

ढोकला बनाने के लिए सामग्री
बेसन - 1 कप
दही - 1/2 कप
पानी - 1 कप (या आवश्यकतानुसार)
फ्रूट सॉल्ट - 1/2 छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
तेल - 1 बड़ा चम्मच
राई - 1/2 छोटा चम्मच
करी पत्ता - कुछ
हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
चीनी - 1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
धनिया पत्ती - बारीक कटी हुई (गार्निश के लिए)
नींबू का रस - 1 चम्मच (सर्व करने के लिए)

इसे भी पढ़ें: Garlic Chutney: लहसुन की चटनी बनाने के लिए मिलाएं 1 चीज़, स्वाद होगा दोगुना, सब बार-बार मांगकर खाएंगे 

ढोकला बनाने की विधि

घोल तैयार करें: एक बड़े बाउल में बेसन, दही, नमक, हल्दी पाउडर और पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। घोल गाढ़ा होना चाहिए, लेकिन बहुत गाढ़ा नहीं।
फेंटें: इस घोल को 10-15 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें ताकि कोई गांठ न रहे।
फ्रूट सॉल्ट डालें: अब इसमें ईनो डालकर थोड़ा सा और फेंटें।
ढोकला पकाएं: एक स्टीमर या कुकर में पानी गर्म करें। एक थाली या प्लेट में थोड़ा सा तेल लगाएं और घोल डालें। इसे स्टीमर में रखकर 15-20 मिनट तक पकाएं।
तड़का लगाएं: एक छोटे पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर तड़का लगाएं।
सर्व करें: पके हुए ढोकले को चाकू से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। ऊपर से तड़का डालें, चीनी और धनिया पत्ती से गार्निश करें। नींबू का रस डालकर सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: Suji Idli: ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट है सूजी इडली, स्वाद से भरपूर डिश है कमाल, सीखें ईज़ी रेसिपी

कुछ अतिरिक्त टिप्स

  • ढोकले को और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा जीरा या हींग भी डाल सकते हैं।
  • अगर आप ढोकले को और अधिक नरम बनाना चाहते हैं, तो आप घोल में थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं।
  • ढोकले को ठंडा करके भी खाया जा सकता है।
  • आप ढोकले को दही या चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।   

Similar News