Termite Prevention: लकड़ी की चीजों पर लग गई है दीमक? 3 घरेलू नुस्खे आज़माएं; खत्म होगी परेशानी

Termite Prevention: घर में अगर दीमक लगना शुरू हो जाए तो ये लकड़ी की चीजों के लिए बेहद घातक होता है। दीमक से बचाव में कुछ घरेलू नुस्खे असरदार साबित हो सकते हैं।

Updated On 2024-11-12 16:48:00 IST
दीमक की परेशानी दूर करने के तरीके।

Termite Prevention: घर में अगर दीमक लगना शुरू हो जाए तो ये काफी नुकसानदायक हो सकता है। खासतौर पर लकड़ी की चीजों में दीमक लगने पर उन्हें बचाना काफी मुश्किल हो जाता है। दीमक जहां भी लगती है उस जगह को अंदर से खोखला कर देती है। महंगी से महंगी चीज दीमक की वजह से कबाड़ बन सकती है। 

दीमक लकड़ी और अन्य सेल्यूलोज युक्त पदार्थों को खाकर नुकसान पहुंचाती हैं। घरों में फर्नीचर, लकड़ी के फ्रेम और यहां तक कि किताबें भी दीमक के शिकार हो सकती हैं। 

दीमक से बचाव के घरेलू उपाय

सूरज की रोशनी: दीमक अंधेरे और नम जगहों पर पनपते हैं। इसलिए, समय-समय पर अपने घर की सभी लकड़ी की चीजों को धूप में रखें। धूप की किरणें दीमकों को मारने में मदद करती हैं। लकड़ी की चीजों को नियमित धूप दिखानी जरूरी होती है। 

नमक का घोल: नमक का घोल दीमकों के लिए घातक होता है। नमक के घोल को दीमक लगने वाले स्थानों पर स्प्रे करें। इसके लिए एक स्प्रे में नमक का पानी घोलकर तैयार कर लें। इसका नियमित छिड़काव करें।

इसे भी पढ़ें: Toothpaste Uses: दांतों की सफाई ही नहीं...5 चीजें चमकाने में भी मदद करेगा टूथपेस्ट, दाग-धब्बे होंगे गायब

नीम का तेल: नीम का तेल एक प्राकृतिक कीटनाशक है। नीम के तेल को पानी में मिलाकर दीमक लगने वाले स्थानों पर स्प्रे करें। नीम का तेल रुई के फोहे में लगाकर दीमक वाली जगह पर घिसें, इससे दीमक से बचाव हो सकेगा। 

लहसुन का घोल: लहसुन की तेज गंध दीमकों को दूर रखती है। लहसुन के पेस्ट को पानी में मिलाकर दीमक लगने वाले स्थानों पर लगाएं। लहसुन में एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी पायी जाती हैं जो कि कीटों को मारने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: Jaggery Adulteration: सर्दियों में खा रहे गुड़ में मिलावट तो नहीं? इन तरीकों से कर लें शुद्धता की पहचान

बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडा दीमक के शरीर में नमी को सोख लेता है जिससे उनकी मौत हो जाती है। बेकिंग सोडा को दीमक लगने वाले स्थानों पर छिड़कें। इसे लकड़ी की चीजों के अलावा दीवार पर भी छिड़का जा सकता है।

Similar News