Home Remedies : पेट साफ नहीं तो कुछ भी नहीं, ये 3 घरेलू नुस्खे देंगे तुरंत राहत

Home Remedies : हमारे शरीर का स्वास्थ्य बहुत हद तक पेट की स्थिति पर निर्भर करता है। यदि आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हैं, तो इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर राहत पा सकते हैं।

Updated On 2024-12-28 21:55:00 IST
पेट साफ करने के लिए घरेलू उपाय

Home Remedies : हमारे शरीर का स्वास्थ्य बहुत हद तक पेट की स्थिति पर निर्भर करता है। यदि पेट साफ नहीं रहता, तो हमारा पाचन ठीक से काम नहीं करता, इससे हमे गैस, अपच, कब्ज और अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हलांकि इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे प्रभावी हो सकते हैं। यदि आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हैं, तो इन तीन घरेलू नुस्खों को अपनाकर राहत पा सकते हैं।

गुनगुने पानी में नींबू का सेवन

गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से पेट की सफाई में मदद मिलती है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस निचोड़ लें और इसे सुबह खाली पेट पीएं। यह आदत नियमित रूप से अपनाने से पेट साफ रहता है और आपका पाचन बेहतर होता है। 

इसे भी पढ़े : Home Remedies : उम्र से पहले झुर्रियों से परेशान ? इन घरेलू तरीकों से रखें त्वचा को बेदाग

रात को भिगोए हुए त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल

त्रिफला चूर्ण आयुर्वेद में सबसे प्रभावी पाचन टॉनिक के रूप में जाना जाता है। यह कब्ज, गैस और अपच की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। रात को एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को एक गिलास पानी में डालकर सोने से पहले भिगो दें। सुबह उठकर इसे अच्छे से छानकर पी लें। यह नुस्खा पेट की सफाई के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।

पपीता और अमरूद डाइट में शामिल करें

पपीता और अमरूद जैसे फल फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं और पेट साफ करने में मदद करते हैं।रोजाना पपीता और अमरूद का सेवन करें। इन फलों का सेवन नियमित रूप से पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखता है और पेट साफ रखने में मदद करता है।

(Descliamer) : ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको पेट की समस्या ज्यादा है तो  डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Similar News