Egg Benefits in Summer: गर्मी के मौसम में ऐसे खाएं अंडा, मिलेगा काफी लाभ; जानें सही समय 

Egg Benefits in Summer: डॉक्टरों के मुताबिक अंडा हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है। जानते हैं अंडा खाने का सही तरीका और समय।

Updated On 2024-06-05 12:57:00 IST
Egg Benefits in Summer

Egg Benefits in Summer: गर्मी के मौसम में लोग खाने-पीने की चीजों को लेकर काफी परेशान रहते हैं। खाने को लेकर काफी सतर्कता भी बरकते हैं। उनके दिमाग में अक्सर ये सवाल रहता है कि क्या गर्मी के दिनों अंडा खाना चाहिए या नहीं। यदि खाना चाहिए तो कब खाना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर काफी गर्म होती है, इसलिए लोग गर्मी के मौसम में इसे खाने से डरते हैं। इन दिनों परहेज करते नजर आते हैं। 

डॉक्टरों के मुताबिक अंडा शरीर को गर्म रखता है, लेकिन यह हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी है। इससे हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसलिए इसे खाने में मौसम नहीं देखना चाहिए। गर्मी, सर्दी या बरसात किसी भी मौसम में अंडा खाना नुकसान नहीं करता है।

पोषण आहार का अच्छा स्त्रोत
अंडा सभी मौसम के लिए एक अच्छा पोषण आहार है। इसमें प्रोटीन की मात्रा अत्यधिक होती है, जो हमारे शरीर को ऊर्जा पहुंचाने का कार्य करता है। अंडे में पाया जाने वाला विटामिन और मिनरल्स शरीर को मजबूती प्रदान करता है। इसलिए अंडे को किसी भी मौसम में खाया जा सकता है। 

खाने के कुछ देर बाद पानी जरूर पिएं
गर्मी मे अंडा खाने के बाद पानी जरूर पीना चाहिए। इससे आपका पेट सही रहेगा और अंडा भी आसानी से पच जाएगा। अंडे को पोषण आहार का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें उपस्थित प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभदायक है।

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद
अंडा विशेषकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं। इसलिए गर्मियों में भी अंडा का सेवन किया जा सकता है, जो स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करेगा।

हर मौसम में अंडा खाना फायदेमंद
काफी लोगों के मन में एक धारणा चलती रहती है कि गर्मी के मौसम में अंडे नहीं खाना चाहिए। लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक यह गलत धारणा है। अंडा गर्मी में खाया जा सकता है, जो बॉडी को गर्म रखता है और शरीर का तापमान बढ़ाता है, आप इसे गर्मी या ठंडी के मौसम में रोज खा सकते हैं।

अंडा खाने का सही समय
डॉक्टरों के मुताबिक गर्मी के दिनों में सुबह के समय नाश्ता करने के बाद अंडा खाना काफी लाभदायक होता है। इसलिए सुबह का समय अंडा खाने के लिए सही समय है। गर्मी के दिनों में प्रतिदिन एक अंडा खाया जा सकता है। अंडा खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है, जो बीमारी से लड़ने की ताकत देती है।

Similar News