Cheesecake Recipe: घर पर बनाएं बेकरी जैसा क्रीमी चीज़केक, यहां जानें आसान रेसिपी
अगर आप घर पर ही बेकरी जैसा क्रीमी चीज़केक बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी एकदम परफेक्ट है। यहां जानें बनाने की आसान विधि।
चीज केक बनाने की आसान रेसिपी
Cheesecake Recipe: अगर आपको भी चीज़केक पसंद है तो अब बाजार जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं घर पर ही बेकरी जैसा क्रीमी चीज़केक बनाने की आसान रेसिपी।
दरअसल बार-बार बाजार से खरीदकर खाना सेहत के लिए तो नुकसानदायक है ही, साथ में जेब पर असर पड़ता है। इसलिए अब इस आसान रेसिपी से घर पर तैयार करें क्रीमी चीज केक। आइए जानते हैं बनाने की विधि।
चीज केक बनाने के लिए सामग्री-
1 कप क्रश किए हुए बिस्किट
1/4 कप अनसॉल्टेड मक्खन
1 कप क्रीम चीज़
1/2 कप व्हिपिंग क्रीम
1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
1 चम्मच वनीला एसेंस
1 चम्मच जिलेटिन
फ्रूट टॉपिंग (स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी आदि)
चॉकलेट सिरप या कैरामेल ड्रिज़ल
चीज केक बनाने की विधि-
1. सबसे पहले क्रश किए हुए बिस्किट में पिघला हुआ मक्खन मिलाएं।
2. अब इसे केक टिन के बेस पर फैला दें और अच्छे से दबाएं।
3. अब इसे करीब 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
4. अब एक बर्तन में क्रीम चीज़, व्हिपिंग क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क को एक साथ मिला कर अच्छे से फेंट लें।
5. अब इसमें वनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिलाएं।
6. अब एक दूसरे बर्तन में जिलेटिन को गरम पानी में घोलें और फिर तैयार किए क्रीमी मिक्सचर में मिला दें।
7. इसके बाद इस क्रीमी मिक्सचर को तैयार किए बिस्किट बेस के ऊपर डालें।
8. अब इसे फ्रिज में कम से कम 5 से 6 घंटे के लिए या फिर पूरी रात के लिए छोड़ दें।
9. अब अपने चीज चीज़केक को स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी या अपनी पसंद के फ्रूट्स से सजा सकते हैं। आप चाहें तो हल्का चॉकलेट या कैरामेल सिरप भी डाल सकते हैं।
काजल सोम