Jamun Seeds: जामुन की गुठली न समझें मामूली, 5 घरेलू नुस्खों में कर सकते हैं इस्तेमाल, फायदे चौंका देंगे
Jamun Seeds Benefits: जामुन जितने सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, इसकी गुठली भी उतनी ही लाभकारी होती है। जानते हैं जामुन की गुठली के फायदे।
जामुन की गुठली के घरेलू नुस्खे।
Jamun Seeds Benefits: जामुन एक ऐसा फल है जिसमें ढेरों पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यही वजह है कि इसे सुपर फूड का दर्जा दिया गया है। जामुन जितना फायदेमंद होता है, इसकी गुठली भी उतनी ही गुणकारी होती है। ज्यादातर लोग जामुन की गुठली को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन इस गुठली के औषधीय गुण कई हेल्थ प्रॉब्लम को दूर कर सकते हैं।
जामुन की गुठली से डायबिटीज, पाचन, त्वचा और किडनी की समस्याओं में चौंकाने वाले परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं जामुन की गुठली से तैयार होने वाले 5 आसान और असरदार नुस्खों के बारे में।
जामुन की गुठली से दूर होगी परेशानी
डायबिटीज में फायदेमंद: जामुन की गुठली में पाया जाने वाला एक खास कंपाउंड जंबोलिन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह शरीर में इंसुलिन सेंसेटिविटी को बेहतर बनाता है, जिससे ग्लूकोज़ का स्तर संतुलित रहता है। खासतौर पर टाइप-2 डायबिटीज़ से जूझ रहे लोगों के लिए यह बेहद उपयोगी हो सकता है। सुबह खाली पेट एक चम्मच गुठली पाउडर गुनगुने पानी के साथ लेने से लाभ मिलता है।
डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाती है: जामुन की गुठली में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मददगार हैं। यह गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत देती है। खाने के बाद आधा चम्मच जामुन की गुठली का पाउडर गुनगुने पानी के साथ लेने से पाचन में सुधार होता है।
त्वचा को बनाएं बेदाग और हेल्दी: जिन लोगों को मुंहासों, दाग-धब्बों या स्किन एलर्जी की समस्या होती है, उनके लिए जामुन की गुठली का पाउडर रामबाण है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन को साफ और हेल्दी बनाते हैं। पाउडर को गुलाब जल या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर फेसपैक की तरह उपयोग किया जा सकता है। हफ्ते में दो से तीन बार इसका प्रयोग करने से चेहरे पर निखार आता है।
किडनी और लिवर को करे डिटॉक्स: जामुन की गुठली शरीर से विषैले तत्व को बाहर निकालने का काम करती है, जिससे किडनी और लिवर की सफाई होती है। यह नेचुरल डिटॉक्स एजेंट की तरह काम करती है और इन अंगों की वर्किंग को बेहतर बनाती है। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन शरीर को अंदर से साफ करता है और मेटाबोलिज्म को सुधारता है।
बालों को बनाए मजबूत और डैंड्रफ से राहत: जामुन की गुठली न सिर्फ त्वचा, बल्कि बालों की सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है। यह स्कैल्प को पोषण देती है और डैंड्रफ जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। गुठली पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर सिर की मालिश करने से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है और बाल गिरना भी कम होता है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।