Mango Smoothie: दिनभर एनर्जेटिक रहना है तो पिएं मैंगो स्मूदी, 10 मिनट में बनकर होगी तैयार
Mango Smoothie Recipe: मैंगो स्मूदी से दिन की शुरुआत करना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इस स्मूदी को पीने से दिनभर एनर्जी फील होती है।
मैंगो स्मूदी बनाने का तरीका।
Mango Smoothie Recipe: मैंगो स्मूदी से दिन की शुरुआत करना हमेशा ही बेहतर विकल्प रहता है। जाते सीजन के बीच आम से तैयार होने वाली स्मूदी का मन कुछ दिन और लिया जा सकता है। इसे पीने से दिनभर एनर्जेटिक रहने में मदद मिलती है। यह ठंडी और क्रीमी ड्रिंक हर उम्र के लोगों को पसंद आती है और कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है।
मैंगो स्मूदी नाश्ते, शाम की स्नैक टाइम या फिर किसी भी वक्त प्यास बुझाने और ताज़गी पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें मिलते हैं विटामिन, मिनरल्स और फाइबर जो शरीर को एनर्जी देते हैं। जानते हैं मैंगो स्मूदी बनाने का तरीका।
मैंगो स्मूदी बनाने के लिए सामग्री
- 2 कप पके हुए आम के टुकड़े
- 1 कप ठंडा दूध
- 1/2 कप दही
- 2-3 चम्मच शहद या चीनी (स्वादानुसार)
- बर्फ के टुकड़े
- सजावट के लिए बादाम या पिस्ता
मैंगो स्मूदी बनाने का तरीका
मैंगो स्मूदी एक टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक है, जिसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले पके हुए आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अच्छे स्वाद और टेक्सचर के लिए मीठे और रसीले आम का इस्तेमाल करें।
अब मिक्सर जार में आम के टुकड़े, ठंडा दूध, दही और शहद डालें। अब इसे स्मूद और क्रीमी पेस्ट बनने तक अच्छे से ब्लेंड करें। अगर आप और ठंडी स्मूदी पसंद करते हैं, तो इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर दोबारा ब्लेंड करें। इससे स्मूदी गाढ़ी और रिफ्रेशिंग बन जाएगी।
स्मूदी को ग्लास में डालें और ऊपर से बादाम-पिस्ता से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें। बता दें कि स्मूदी सेहत के लिहाज से बेहद गुणकारी होती है। आम विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी मजबूत करता है। वहीं, दूध और दही से मिलने वाला कैल्शियम हड्डियों के लिए फायदेमंद है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।