lehsun ki chutney: मॉनसून में खाने का स्वाद दोगुना कर देती है लहसुन की चटनी, इस तरह बनाएंगे तो महीने भर नहीं होगी खराब

lehsun ki chutney recipe:लहसुन की चटनी तीखी, स्वाद से भरपूर और बहुउपयोगी होती है। इसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट लगते हैं और महीनेभर तक स्टोर किया जा सकता है। चटनी को सरसों के तेल और नींबू के रस से लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

By :  Desk
Updated On 2025-06-27 11:12:00 IST

lehsun ki chutney recipe

lehsun ki chutney: तेज स्वाद और तीखी खुशबू वाली लहसुन की चटनी खाने का स्वाद दोगुना कर देती है। यह चटनी पराठे, दाल-चावल, रोटी या स्नैक्स के साथ खूब जंचती है।खास बात यह है कि इसे एक बार बनाकर आप पूरे महीने स्टोर कर सकते हैं।

अगर आप तीखा और मजेदार स्वाद पसंद करते हैं तो लहसुन की चटनी आपकी थाली का परफेक्ट साथी बन सकती है। इसे बनाना बहुत आसान है और सही तरीके से स्टोर करने पर यह चटनी एक महीने तक खराब नहीं होती। यह खासतौर पर महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बहुत पसंद की जाती है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी और स्टोरेज टिप्स।

सामग्री:

  • लहसुन की कलियां – 1 कप (छीलकर)
  • साबुत लाल मिर्च – 8-10 (या स्वादानुसार)
  • नमक – स्वादानुसार
  • जीरा – 1/2 चम्मच
  • नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
  • सरसों का तेल – 3 बड़े चम्मच

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले लाल मिर्च को 15-20 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें ताकि वो नरम हो जाएं।
  • अब मिक्सर में छिला हुआ लहसुन, भीगी लाल मिर्च, जीरा और नमक डालें।
  • थोड़ा-थोड़ा नींबू रस और सरसों का तेल डालते हुए इसे दरदरा पीस लें।
  • अगर आप ज्यादा चिकनी चटनी चाहते हैं तो थोड़ा और पीस सकते हैं।
  • अब इस चटनी को एक कांच के साफ और सूखे जार में भरें।

1 महीने तक कैसे स्टोर करें:

  • चटनी को हमेशा साफ और सूखे कांच के कंटेनर में ही रखें।
  • हर बार साफ, सूखा चम्मच ही इस्तेमाल करें।
  • कंटेनर को फ्रिज में रखें, इससे चटनी 3 से 4 हफ्ते तक सुरक्षित रहेगी।
  • ऊपर से थोड़ा सरसों का तेल डाल दें, इससे यह लंबे समय तक ताज़ा रहेगी।

(प्रियंका कुमारी)

Tags:    

Similar News