Garlic Paneer Toast: गार्लिक पनीर टोस्ट का स्वाद है लाजवाब, हेल्दी स्नैक्स मिनटों में कर लें तैयार

Garlic Paneer Toast: लहसुन और पनीर से तैयार होने वाला गार्लिक पनीर टोस्ट हेल्दी होने के साथ टेस्टी डिश भी है। जानते हैं इसे तैयार करने की विधि।

Updated On 2025-10-03 13:45:00 IST

गार्लिक पनीर टोस्ट बनाने का तरीका।

Garlic Paneer Toast: गरमागरम टोस्ट की खुशबू में अगर पनीर और लहसुन का तड़का जुड़ जाए, तो नाश्ते या शाम की चाय का मज़ा ही कुछ और हो जाता है। गार्लिक पनीर टोस्ट सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी फायदेमंद है। सुबह-सुबह इसे खाकर दिन की शुरुआत करें, तो एनर्जी और इम्यूनिटी दोनों मिलती हैं। इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि बच्चों और बड़े, हर कोई इसे पसंद करेगा।

ब्रेड का कुरकुरापन, पनीर की मलाईदार टेक्सचर और लहसुन की ताज़गी सभी का संगम इसे नाश्ते और शाम की चाय के साथ परफेक्ट बनाता है। आसान विधि और कम समय में तैयार होने वाला यह स्नैक, किसी भी मौके के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

गार्लिक पनीर टोस्ट बनाने की सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस - 6
  • पनीर - 100 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
  • लहसुन - 4-5 कलियाँ (बारीक कटी हुई)
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • मक्खन - 2 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • नमक और काली मिर्च - स्वादानुसार
  • लेमन जूस - 1 छोटा चम्मच

गार्लिक पनीर टोस्ट बनाने की विधि

गार्लिक पनीर टोस्ट एक टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स रेसिपी है, जिसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसके लिए कद्दूकस किया हुआ पनीर, हरी मिर्च, नमक, काली मिर्च और हरा धनिया एक बाउल में मिलाएं। इसमें थोड़ा लेमन जूस डालकर अच्छे से मिक्स करें। यह मिश्रण टोस्ट में भरने के लिए तैयार है।

अब ब्रेड स्लाइस पर मक्खन फैलाएं। मक्खन फैलाने के बाद बारीक कटी हुई लहसुन को ब्रेड पर डालें और हल्का सा प्रेस करें ताकि लहसुन का स्वाद ब्रेड में समा जाए।

लहसुन वाली ब्रेड पर तैयार पनीर मिश्रण डालें। फिर दूसरी ब्रेड स्लाइस से ढक दें। अब टोस्टर या तवे पर हल्की आंच पर ब्रेड को सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें। दोनों तरफ समान रूप से ब्राउन होने दें।

गरमागरम गार्लिक पनीर टोस्ट को हरे धनिये या चाट मसाला के साथ सर्व करें। इसे चाय या कॉफी के साथ भी परोसा जा सकता है। बच्चों के लिए इसे छोटे आकार में काटकर सर्व करें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News