Bread Pockets: ब्रेड पॉकेट्स का कुरकुरा स्वाद सब करेंगे पसंद, टेस्टी स्नैक्स इस तरह कर लें तैयार

Bread Pockets: ब्रेड पॉकेट्स एक टेस्टी स्नैक्स है जिसे आप घर पर तैयार कर सकते हैं। इसका स्वाद बच्चों के साथ ही बड़े भी पसंद करेंगे।

Updated On 2025-09-26 13:36:00 IST

ब्रेड पॉकेट्स बनाने की आसान विधि।

Bread Pockets: आप अगर रूटीन स्नैक्स खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार ब्रेड पॉकेट्स की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। ब्रेड पॉकेट्स बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं, जिनमें भरावन का मजेदार फ्लेवर हर बाइट में अलग ही स्वाद देता है। बच्चे हों या बड़े, हर किसी को यह स्नैक खूब पसंद आएगा।

ब्रेड पॉकेट्स को आप चाय के साथ, शाम के नाश्ते में या बच्चों के टिफिन में भी बना सकते हैं। इन्हें बनाना आसान है और ज्यादा समय भी नहीं लगता। आइए जानते हैं ब्रेड पॉकेट्स की आसान रेसिपी।

ब्रेड पॉकेट्स बनाने के लिए सामग्री

  • 8 ब्रेड स्लाइस
  • 2 उबले आलू (मैश किए हुए)
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1/2 कप उबली मटर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • तलने के लिए तेल

ब्रेड पॉकेट्स बनाने का तरीका

ब्रेड पॉकेट्स एक टेस्टी स्नैक्स रेसिपी है जिसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसके लिए कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें। उसमें प्याज, शिमला मिर्च और मटर डालकर भूनें। फिर इसमें मैश किए आलू, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालें। सब कुछ अच्छे से मिक्स करें और गैस बंद करके हरा धनिया डाल दें। यह स्टफिंग तैयार हो जाएगी।

ब्रेड स्लाइस के किनारे काट दें और बेलन की मदद से उन्हें हल्का पतला बेल लें। अब हर ब्रेड स्लाइस के बीच में स्टफिंग रखें और किनारों पर हल्का पानी लगाकर पॉकेट के आकार में बंद कर दें।

अब कड़ाही में तेल गरम करें। तैयार ब्रेड पॉकेट्स को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। गरमागरम ब्रेड पॉकेट्स को टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.Com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Tags:    

Similar News