HEALTH TIPS: सर्दियों में रोजाना करें एक्सरसाइज, वर्ना हो जाएंगे बीमार
सर्दी के मौसम में वर्कआउट करते हुए कुछ प्रिकॉशन रखने की जरूरत होती है नहीं तो कई प्रकार की प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।;

एक्सरसाइज करने के अलावा, हल्की धूप में भी कुछ समय बैठें।
रेग्युलर एक्सरसाइज करने से आप फिजिकली और मेंटली फिट बने रहते हैं। इस बात को अधिकांश लोग मानते हैं और कई लोग इसे फॉलो भी करते हैं। लेकिन रेग्युलर एक्सरसाइज करने वालों में से कई ऐसे भी होते हैं, जो सर्दी में ठंड के कारण सुबह उठने में आलस करते हैं और एक्सरसाइज को इग्नोर कर देते हैं। जबकि गर्मी के मुकाबले सर्दी के मौसम में फिट रहना ज्यादा जरूरी है। दरअसल, इस सीजन में इंफेक्शन होने की संभावना ज्यादा बनी रहती है। इंफेक्शन और बीमारियों से बचाने में एक्सरसाइज महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। इसलिए इन दिनों रेग्युलर एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद साबित होती है।