Mehndi Designs: दिवाली 2025 पर झटपट लगाएं ये खूबसूरत और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, देखें Photos

Mehndi Designs For Diwali 2025: यहां हम आपको दिवाली 2025 लिए लेटेस्ट और सिंपल मेहंदी डिजाइन बता रहे हैं, जिनसे आप अपने लिए आईडिया से सकती है।

Updated On 2025-10-16 11:58:00 IST

Diwali Special Mehndi Designs 2025

Diwali Special Mehndi Designs 2025: दिवाली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है। देशभर में यह पर्व धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस बार दिवाली 21 अक्टूबर 2025 को सेलिब्रेट की जाएगी। इस मौके पर लोग घर की साज सज्जा से लेकर खुद को भी संवारते और निखारते हैं। खासकर महिलाएं और लड़कियां दिवाली के दिन ट्रेडिशनल कपड़े, मेकअप, ज्वैलरी से खुद को सजाती है। वहीं लड़कियों से लेकर महिलाएं तक दिवाली पर अपने हाथों में तरह-तरह के खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बनवाती है। ऐसे में यदि आप भी दिवाली पर अपने हाथों में बनवाने के लिए यूनिक और सिंपल डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो यहां हम आपको कुछ ट्रेंडी डिजाइन लेकर आएं है। जिनसे आप आईडिया ले सकती है। तो आइए देखें ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन...


मेहंदी लगाना काफी अच्छा और शुभ माना जाता है। यही कारण है कि हर त्योहार पर या शुभ कार्य पर महिलाएं और लड़कियां हाथों में मेहंदी रचाती हैं। यदि आप दिवाली पर मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो इस तरह की यूनिक दियां के डिजाइन वाली मेहंदी जरूर ट्राई करें। ये मेहंदी इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जिसे लगाना बेहद आसान है। ये आपको हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।


यदि आपको एस्थेटिक और भरवां मेहंदी लगानी हो तो तस्वीर में दी गई मेहंदी डिजाइन को हाथों में सजाएं। मोर के पंख वाली यह मेहंदी दिखने में काफी सुंदर है। बारीक मोर के पंख का डिजाइन औऱ आस-पास खूबसूरती के साथ उकेरे गए डिजाइन आपके हाथों में चार चांद लगा देंगे।


एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी शादी पर कमल के फूल वाली इस तरह की मेहंदी लगवाई थी। इसके बाद यह मेहंदी काफी ट्रेंड में है। लड़कियां हो या फिर महिलाएं सभी को इस तरह के डिजाइन काफी पसंद आते हैं। दिवाली के मौके पर आप भी इस तरह के डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। 


गोल टिक्की मेंहदी ईवरग्रीन है। मतलब कोई भी फंक्शन हो त्योहार हो या फिर कुछ और गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन एकदम परफेक्ट है। इन्हें रचाना काफी आसान है। जिन्हें झटपट मिनटों में क्रिएट किया जा सकता है। इस तरह के पैटर्न हाथों में काफी सुंदर लगते हैं। 


इस तरह की भरवा डिजाइन वाली मेहंदी दिवाली में आपके एथनिक आउटफिट लुक पर काफी सुंदर लगेगी। यदि आप कोई इंडियन ड्रेस जैसे साड़ी, लहंगा या फिर कोई अन्य पारंपरिक कपड़े पहन रही हैं तो ये मेहंदी डिजाइन रचा सकती हैं।


Tags:    

Similar News