Apple Buying: ताजे और मीठे सेब की पहचान है आसान, इन टिप्स की हेल्प से खरीदकर घर लाएं

Apple Buying Tips: ताजे और मीठे सेब हर कोई नहीं खरीद पाता है। आप अगर ऐसा करना चाहते हैं तो कुछ टिप्स इसमें आपकी मदद करेंगे।

Updated On 2025-11-01 12:55:00 IST

ताजे और मीठे सेबफल खरीदने के टिप्स।

Apple Buying Tips: बाजार में सेबफल हर मौसम में मिल जाता है, लेकिन हर सेब न तो मीठा होता है और न ही ताज़ा। कई बार देखने में सुंदर लगने वाले सेब अंदर से बेजान, खट्टे या बासी निकलते हैं। ऐसे में अगर आप जानते हैं कुछ छोटे-छोटे ट्रिक्स, तो आसानी से पहचान सकते हैं कौन-सा सेब है असली स्वाद और न्यूट्रिशन वाला।

आजकल बाजार में मोम लगे या स्टोरेज में रखे हुए सेब भी बड़ी संख्या में मिलते हैं, जो बाहर से चमकदार दिखते हैं लेकिन स्वाद और पोषण में कमज़ोर होते हैं। इसलिए असली और ताजे सेब की पहचान करना बेहद जरूरी है।

5 टिप्स से पहचानें ताजे और मीठे सेब

सेब की चमक पर न जाएं: बहुत चमकदार और चिकने सेब हमेशा अच्छे नहीं होते। कई बार दुकानदार इन्हें आकर्षक दिखाने के लिए मोम (wax) से पॉलिश कर देते हैं। अगर सेब पर एक चिकनी परत या मोम जैसा फील हो तो उसे खरीदने से बचें। असली ताजा सेब का छिलका हल्का मैट और नेचुरल टेक्सचर वाला होता है।

रंग और छिलके की जांच करें: ताजे सेब का रंग प्राकृतिक और एकसमान होता है। अगर फल पर दाग या धब्बे दिखें, तो यह संकेत है कि सेब पुराना या ज्यादा धूप में रहा है। लाल सेबों में हल्की पीली या हरी झलक हो तो समझिए वह पूरी तरह पका और मीठा है।

सेब को दबाकर देखें: सेब को हल्के से उंगलियों के बीच दबाकर देखें। अगर यह थोड़ा सख्त लगे लेकिन स्प्रिंग जैसा बाउंस महसूस हो, तो फल ताजा है। बहुत ज्यादा मुलायम या गले हुए सेब से बचें, क्योंकि ये अंदर से सड़े हो सकते हैं।

खुशबू पहचानें: ताजे और पके सेब की खुशबू बहुत नेचुरल और मीठी होती है। अगर फल से कोई गंध नहीं आ रही या हल्की केमिकल जैसी स्मेल आ रही है, तो वह स्टोर किया हुआ या मोम चढ़ा सेब हो सकता है।

वजन और साइज पर ध्यान दें: बहुत हल्के या बहुत बड़े साइज के सेब खरीदने से बचें। ताजे सेब थोड़े भारी और कॉम्पैक्ट होते हैं। हाथ में उठाते ही उनका वज़न महसूस होता है, जो उनकी जूसिनेस और क्वालिटी को दर्शाता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News