Moringa Leaves: डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार हैं यह हरे पत्ते, इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं; जानें 6 फायदे

Moringa Leaves: मोरिंगा लीव्स यानी सहजन की पत्तियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। ये ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मददगार हैं।

Updated On 2026-01-05 11:10:00 IST

सहजन पत्तियों के बड़े फायदे।

Moringa Leaves: भारतीय रसोई में कई ऐसी चीजें हैं, जो स्वाद के साथ सेहत का खजाना भी हैं। सजहन की पत्तियां, जिन्हें सहजन या मोरिंगा लीव्स भी कहा जाता है, उन्हीं में से एक हैं। गांवों से लेकर शहरों तक, अब लोग इसकी अहमियत को समझने लगे हैं और इसे डाइट में शामिल कर रहे हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर सजहन की पत्तियां आयुर्वेद में भी खास मानी गई हैं। इनमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। नियमित सेवन से यह कई गंभीर समस्याओं से बचाने में मदद कर सकती हैं।

सजहन की पत्तियों के 6 बड़े फायदे

इम्यूनिटी को बनाती हैं मजबूत: सजहन की पत्तियों में विटामिन C, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं, जिससे सर्दी-खांसी, वायरल और मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है।

हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद: इन पत्तियों में कैल्शियम और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और उम्र बढ़ने के साथ होने वाली जोड़ों की समस्याओं से बचाव में मदद करता है।

डायबिटीज कंट्रोल में सहायक: सजहन की पत्तियां ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती हैं। इनमें मौजूद खास तत्व इंसुलिन के प्रभाव को बेहतर बनाते हैं, जिससे डायबिटीज के मरीजों के लिए यह काफी फायदेमंद मानी जाती हैं।

पाचन तंत्र को रखती हैं दुरुस्त: फाइबर से भरपूर सजहन की पत्तियां पाचन को सुधारती हैं। कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में इसका सेवन राहत दिला सकता है। यह आंतों की सफाई में भी सहायक होती हैं।

दिल की सेहत के लिए लाभकारी: इन पत्तियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इससे हार्ट डिजीज और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा घट सकता है।

त्वचा और बालों के लिए वरदान: सजहन की पत्तियों में विटामिन A और E पाए जाते हैं, जो त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों को मजबूत करते हैं। यह समय से पहले झुर्रियां और बालों के झड़ने की समस्या को भी कम कर सकती हैं।

कैसे करें सेवन?

सजहन की पत्तियों की सब्जी, सूप, पराठा या फिर सूखा पाउडर बनाकर इसे दाल और स्मूदी में मिलाकर खाया जा सकता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Tags:    

Similar News