Mosquitoes: मच्छरों ने काट-काटकर सुजा डाला है? 5 घरेलू नुस्खे दिखाएंगे असर, एक भी नज़र नहीं आएगा!

How to Get Rid of Mosquitoes: घर में मच्छरों का होना एक बड़ी परेशानी होता है। कुछ घरेलू नुस्खे इस समस्या में निजात दिलाने में मददगार होते हैं।

Updated On 2025-10-09 17:51:00 IST

मच्छरों को भगाने के घरेलू नुस्खे।

How to Get Rid of Mosquitoes: आम हो या खास हर कोई मच्छरों की समस्या से जूझता नजर आता है। बारिश के बाद तो मच्छरों की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में मच्छरों के काटने के बाद त्वचा पर खुजली, जलन और सूजन जैसी परेशानियां आम हो जाती हैं। कई बार तो ये निशान इतने बढ़ जाते हैं कि दिखने में भी खराब लगते हैं।

अगर आप भी मच्छरों के काटने से परेशान हैं तो घर में मौजूद कुछ आसान नुस्खे आपकी बड़ी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 घरेलू उपाय जो मच्छर काटने की समस्या को जड़ से खत्म कर देंगे।

मच्छरों को भगाने के 5 घरेलू उपाय

एलोवेरा जेल से मिलेगी ठंडक: एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। मच्छर के काटे हुए हिस्से पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं। इससे जलन तुरंत कम होगी और स्किन को ठंडक मिलेगी। अगर जेल फ्रिज में रखा हो तो उसका असर और भी तेज़ दिखेगा।

नींबू का रस करेगा कीटाणु खत्म: नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड एक नेचुरल एंटीसेप्टिक है। इसे काटे हुए स्थान पर हल्के हाथों से लगाएं। यह संक्रमण से बचाएगा और खुजली को भी कम करेगा। ध्यान रखें, घाव खुला हो तो नींबू न लगाएं क्योंकि जलन बढ़ सकती है।

बर्फ से करें सूजन पर कंट्रोल: बर्फ का टुकड़ा सूजन को तुरंत कम करता है। एक साफ कपड़े में बर्फ लपेटकर मच्छर काटे हुए हिस्से पर 2-3 मिनट रखें। इससे जलन और खुजली दोनों में आराम मिलेगा। दिन में 2-3 बार ऐसा करें, फर्क साफ नजर आएगा।

लहसुन का पेस्ट भी देगा राहत: लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं जो संक्रमण से बचाते हैं। एक लहसुन की कली को पीसकर उसमें थोड़ा नारियल तेल मिलाएं और प्रभावित जगह पर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। ये उपाय स्किन को आराम देगा और निशान भी जल्दी मिटाएगा।

तुलसी के पत्ते का कमाल: तुलसी के पत्तों में एंटी-एलर्जिक तत्व होते हैं। पत्तों को कुचलकर रस निकालें और मच्छर के काटे हुए हिस्से पर लगाएं। इससे सूजन और खुजली दोनों दूर हो जाएंगे। तुलसी का तेल भी वैकल्पिक रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News