Mosquitoes Problems: मच्छरों से छुटकारा दिलाएंगे 5 घरेलू उपाय, एक का भी नहीं रहेगा नामोनिशान
Mosquitoes Problems: घर में मच्छरों से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपाय इसमें राहत दिला सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में।
मच्छरों को भगाने के घरेलू उपाय।
Mosquitoes Problems: आजकल मच्छरों का आतंक लगभग सालभर ही नजर आ्ने लगा है। मच्छर न सिर्फ नींद खराब करते हैं, बल्कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों का कारण भी बनते हैं। मार्केट में मिलने वाले मच्छर मारने वाले कॉइल और स्प्रे से थोड़ी राहत तो मिलती है, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं।
अगर आप मच्छरों से नेचुरल तरीके से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो घरेलू उपाय सबसे सुरक्षित और असरदार हैं। घर में ही मौजूद कुछ चीजों की मदद से आप बिना जहरीले केमिकल के मच्छरों को दूर भगा सकते हैं।
5 घरेलू उपायों से मच्छरों को भगाएं
नीम का तेल और नारियल तेल का मिश्रण: नीम का तेल मच्छरों के लिए बेहद जहरीला होता है। दो चम्मच नीम तेल में दो चम्मच नारियल तेल मिलाकर शरीर पर लगाएं। इसकी महक मच्छरों को पास आने नहीं देती। रात में सोने से पहले यह मिश्रण लगाने से पूरी नींद चैन की मिलेगी और कोई मच्छर नहीं काटेगा।
नींबू और लौंग का नुस्खा: यह उपाय बेहद आसान और असरदार है। एक नींबू को आधा काटें और उसमें 5-6 लौंग गाड़ दें। इसे कमरे के कोनों में रख दें। नींबू और लौंग की खुशबू से मच्छर भाग जाते हैं। यह ट्रिक खासकर बच्चों के कमरे में बहुत कारगर रहती है क्योंकि इसमें कोई हानिकारक गैस नहीं होती।
कपूर से करें मच्छरों का खात्मा: कपूर की गंध मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। एक कटोरी में कपूर रखकर जलाएं और कमरे का दरवाजा बंद कर दें। 10 मिनट में मच्छर गायब हो जाएंगे। चाहें तो कपूर को पानी में घोलकर स्प्रे बोतल में भर लें और घर में छिड़कें यह नेचुरल रिपेलेंट की तरह काम करेगा।
लैवेंडर या सिट्रोनेला ऑयल का इस्तेमाल करें: लैवेंडर और सिट्रोनेला ऑयल में ऐसे नेचुरल कंपाउंड होते हैं जो मच्छरों को दूर रखते हैं। कुछ बूंदें पानी में मिलाकर डिफ्यूज़र में डालें या कॉटन बॉल पर लगाकर कमरे में रखें। इसकी खुशबू कमरे को फ्रेश बनाए रखेगी और मच्छर गायब हो जाएंगे।
घर में तुलसी का पौधा लगाएं: तुलसी के पौधे की महक मच्छरों को नापसंद होती है। इसे खिड़की या दरवाजे के पास रखें ताकि मच्छर घर में घुस ही न सकें। तुलसी हवा को भी शुद्ध करती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखती है। यह उपाय 100% नेचुरल और बिना किसी साइड इफेक्ट के है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।