Green Coriander: बॉडी डिटॉक्स कर देगा हरी पत्तियों का रस, दिल भी बनेगा हेल्दी, 5 फायदे हैं कमाल
Green Coriander Benefits: हरी धनिया पत्ती में सेहत का खजाना छिपा हुआ है। इसका सेवन शरीर को कई परेशानियों से बचा सकता है।
हरा धनिया खाने के बड़े फायदे।
Green CorianderBenefits: हरा धनिया सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेहत का खजाना भी है। विटामिन C, K, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर धनिया शरीर को अंदर से साफ करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसके हरे रस या पत्तियों का नियमित सेवन करने से बॉडी में जमा टॉक्सिन्स निकल जाते हैं और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
धनिया को सुपरफूड इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह दिल, पाचन तंत्र, त्वचा और बालों तक के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं। आइए जानते हैं हरे धनिए के जबरदस्त फायदे।
हरा धनिया खाने के 5 बड़े फायदे
शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है: हरा धनिया नेचुरल डिटॉक्स एजेंट की तरह काम करता है। इसमें मौजूद क्लोरोफिल और एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को साफ रखते हैं और शरीर में जमा हानिकारक पदार्थों को बाहर निकाल देते हैं। नियमित सेवन से ब्लड क्लीन होता है और स्किन ग्लो करने लगती है।
दिल को रखे हेल्दी: धनिया में पाए जाने वाले फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा घटता है। रोजाना कच्चा धनिया या इसका जूस पीना हृदय के लिए फायदेमंद है।
ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल: धनिया के पत्तों में ऐसे तत्व होते हैं जो इंसुलिन के उत्पादन को नियंत्रित करते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है। डायबिटीज के मरीज अगर सुबह खाली पेट धनिया का रस पिएं, तो शुगर कंट्रोल में रहती है और एनर्जी भी बनी रहती है।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद: हरा धनिया त्वचा की गहराई से सफाई करता है और पिंपल्स को रोकता है। इसके रस में मौजूद विटामिन C और आयरन त्वचा को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बनाते हैं। चाहें तो इसका फेसपैक बनाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जो त्वचा को नैचुरल ब्राइटनेस देता है।
पाचन तंत्र को करता है दुरुस्त: धनिया के रस में मौजूद नैचुरल एंजाइम्स पाचन को मजबूत करते हैं। यह गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या को दूर करता है। भोजन के साथ कच्चा धनिया खाने से खाना जल्दी पचता है और आंतों में सूजन नहीं होती।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)