Home Remedy for Weight Loss: लाख कोशिशों के बावजूद नहीं हो रहा वजन कम? दादी-नानी के 5 नुस्खे करेंगे आपकी मदद

Home Remedy for Weight Loss: डाइट और वर्कआउट करने के बावजूद वजन कम नहीं हो रहा है, तो दादी-नानी के असरदार घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं।

Updated On 2026-01-26 19:36:00 IST

वजन कम करने के घरेलू उपाय (Image: grok)

Home Remedy for Weight Loss: कभी आपने महसूस किया है कि डाइट फॉलो करने, वर्कआउट करने, और मीठा छोड़ने के बाद भी वजन कम होने का नाम ही नहीं ले रहा? हर सुबह वजन मशीन पर खड़े होकर उम्मीद करना पूरी तरह से थका देता है। ऐसे में मन में यही सवाल आता है कि, आखिर कमी कहां रह गई?

दरअसल, वजन बढ़ने और घटने की वजह सिर्फ खाना नहीं, बल्कि खराब पाचन, मेटाबॉलिज्म और अनियमित दिनचर्या भी हो सकती है। ऐसे में दादी-नानी के पुराने नुस्खे आज भी उतने ही असरदार हो सकते हैं, जैसे पुराने समय में होते थे। इसलिए आइए जानते हैं वजन कम करने के 5 देसी उपाय क्या-क्या हैं।

सुबह खाली पेट गुनगुना पानी

दादी-नानी हमेशा सुबह उठते ही पानी पीने की सलाह देती थीं। क्योंकि गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है, और शरीर से जहरीले पदार्थ बाहर निकालता है।

  • एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें।
  • एक चुटकी शहद भी मिला सकते हैं।
  • रोज सुबह खाली पेट इसे पीना चाहिए।
  • यह उपाय पेट की चर्बी को कम करता है।

अजवाइन का पानी

अगर आपका वजन कम नहीं हो रहा, और पेट हमेशा फूला-फूला लगता है, तो अजवाइन का पानी आपके काम आ सकता है। इसे पीने से गैस और एसिडिटी की समस्या दूर हो सकती है।

  • रात को एक चम्मच अजवाइन पानी में भिगो दें।
  • सुबह पानी को हल्का उबालकर छान लें।
  • इसे खाली पेट पिएं।
  • इससे भूख कंट्रोल में रहती है, और ज्यादा खाने से बचते हैं।

सौंफ और जीरा

दादी-नानी खाने के बाद सौंफ चबाने को यूं ही नहीं कहती थीं। सौंफ और जीरा दोनों ही वजन घटाने में मदद करते हैं, और मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं।

  • दिन में 1 से 2 बार सौंफ चबा सकते हैं।
  • आप चाहें तो जीरा पानी भी ले सकते हैं।
  • यह नुस्खा खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनका अधिक वजन बढ़ता है।

छाछ में पिसा हुआ जीरा

छाछ को दादी-नानी हमेशा पाचन के लिए रामबाण मानती थीं। अगर इसमें पिसा हुआ जीरा मिला दिया जाए, तो यह वजन घटाने में भी मदद कर सकता है।

पाचन क्रिया करता है।

  • पेट लंबे समय तक भरा महसूस रहता है।
  • दोपहर के खाने के बाद एक गिलास मसालेदार छाछ जरूर लें।

रात को हल्का खाना

देर रात को भारी खाना मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है। इसके अलावा तला-भुना खाना भी वजन बढ़ाता है।

  • रात का खाना सोने से कम से कम 2 घंटे पहले खाएं।
  • तला-भुना और मीठा खाने से बचें।
  • सब्जी, सूप या दाल जैसी हल्की चीजें लें।

वजन कम करने के लिए कुछ जरूरी बातें

  • घरेलू नुस्खों के साथ हल्की योगा या आधा घंटा चलना जरूरी है।
  • पानी पर्याप्त मात्रा में पीना जरूरी है।
  • नींद पूरी लेना बहुत जरूरी है।

वजन कम करना कोई एक दिन का काम नहीं है। अगर आप धैर्य के साथ इन घरेलू नुस्खों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेंगे, तो वजन कम करना मुश्किल नहीं लगेगा।

(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपका वजन ज्यादा बढ़ रहा है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News