Parenting Tips: पैरेंट्स की 5 आदतें बच्चे का कॉन्फिडेंस कर सकती हैं कम, भूलकर भी न करें ऐसा

Parenting Tips: बच्चे अपने माता-पिता से ही सबसे ज्यादा सीखते हैं। बच्चों के सामने कुछ गलत आदतों को अंजाम देना उनके कॉन्फिडेंस को गिरा सकता है।

Updated On 2025-10-03 17:13:00 IST

पैरेंट्स की गलत आदतों से गिर सकता है बच्चे का कॉन्फिडेंस।

Parenting Tips: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा आत्मविश्वासी बने और जिंदगी में आगे बढ़े। लेकिन कई बार अनजाने में पैरेंट्स ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो बच्चे का कॉन्फिडेंस तोड़ देती हैं। बचपन में डाली गई आदतें और पैरेंट्स का व्यवहार बच्चों के व्यक्तित्व पर गहरा असर डालता है। अगर सही मार्गदर्शन न मिले, तो बच्चे धीरे-धीरे खुद पर से भरोसा खोने लगते हैं।

पैरेंट्स को ध्यान रखना चाहिए कि वे अपने बच्चे के साथ किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। कुछ छोटी-छोटी आदतें बच्चे की ग्रोथ में रुकावट डाल सकती हैं और उनके आत्मविश्वास को डगमगा देती हैं।

5 आदतें बच्चों का कॉन्फिडेंस करती हैं कम

बार-बार डांटना और तुलना करना: अगर बच्चे की हर गलती पर पैरेंट्स डांट लगाते हैं या उसकी तुलना किसी और से करते हैं, तो यह उसकी आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाता है। इससे बच्चा खुद को दूसरों से कम समझने लगता है।

उनकी बातों को नजरअंदाज करना: जब बच्चे अपनी बात कहते हैं और पैरेंट्स उसे गंभीरता से नहीं लेते, तो धीरे-धीरे बच्चा अपनी राय रखना बंद कर देता है। यह आदत उसके आत्मविश्वास को कमजोर कर देती है।

ज्यादा कंट्रोल करना: कुछ पैरेंट्स बच्चों के हर काम पर कंट्रोल करने लगते हैं। इससे बच्चा खुद निर्णय लेने से डरने लगता है और आत्मनिर्भर बनने में पीछे रह जाता है।

उनकी क्षमताओं पर शक करना: अगर पैरेंट्स बार-बार कहते हैं कि बच्चा यह काम नहीं कर पाएगा, तो बच्चा भी खुद पर भरोसा खो देता है। लगातार शक करना उसके आत्मविश्वास को तोड़ देता है।

प्यार और सराहना की कमी: बच्चों को पैरेंट्स से प्यार और मोटिवेशन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। अगर उन्हें यह नहीं मिलता, तो उनका आत्मविश्वास धीरे-धीरे कम होने लगता है और वे खुद को अकेला महसूस करने लगते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News