PNB Recruitment 2024: पंजाब नेशनल बैंक में निकली बंपर भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

PNB Recruitment 2024: पीएनबी में Officer Credit के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास सीए पास की योग्यता होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए उम्र 21 साल से 28 साल के बीच रखी गई है।

Updated On 2024-02-05 12:57:00 IST
PNB Recruitment 2024

PNB SO Recruitment 2024: बैंक में काम करने का अच्छा मौका है। पंजाब नेशनल बैंक ने नोटिफिकेशन जारी कर मैनेजर साइबर सिक्योरिटी, मैनेजर फॉरेक्स और सीनियर मैनेजर जैसे पदों पर भर्ती के लिए भर्ती आवेदन मंगाए गए हैं। इन भर्ती के कुल 1025 पद पर भर्ती होगी। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को PNB Recruitment की आधिकारिक वेबसाइट – pnbindia.in पर जाना होगा। पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया  7 फरवरी 2024 से शुरू की जाएगी। अभ्यर्थी  25 फरवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। 

योग्यता, आयु और सैलरी
 पीएनबी में Officer Credit के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास सीए पास की योग्यता होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए उम्र 21 साल से 28 साल के बीच रखी गई है। चयन होने के बाद सैलरी 63,840 रुपए तय की गई है। वहीं,  मैनेजर फॉरेक्स के पद के लिए कैंडिडेट्स के पास MBA की डिग्री होनी जरूरी है। इसके लिए उम्र 25 साल से 35 साल तय की गई है।  इस पद पर 69,810 रुपए शुरुआती सैलरी होगी। साइबर सिक्योरिटी पद के लिए  MCA, BTech या BE की डिग्री होना जरूरी है। इसके लिए उम्र 25 से 35 के बीच होनी चाहिए।  इस पद पर सैलरी 69,810 रुपए से शुरू होगी। सीनियर मैनेजर पद के लिए कैंडिडेट्स के पास BTech या MCA की डिग्री होनी चाहिए। इस पद पर शुरुआती सैलरी 63,840 रुपए से 78,230 रुपए के बीच में होगी।

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाना होगा।
इसके बाद वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें। 
अब PNB Manager Forex Recruitment 2024 के लिंक पर जाएं। 
अब मांगी गई डिटेल्स भरें। अब रजिस्ट्रेशन कर लें। 
रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। 
आवेदन की पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट जरूर रख लें। 
 

Similar News