UPSC CDS 1 Result 2025: सीडीएस-I का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें मेरिट लिस्ट और मार्क्स
UPSC CDS 1 Result 2025 जारी कर दिया गया है। कुल 900 उम्मीदवारों को IMA, INA, OTA और IAF के लिए चुना गया है। जानें चयन प्रक्रिया, टॉपर्स और रिजल्ट चेक करने का तरीका।
UPSC CDS 1 Result 2025 OUT
UPSC CDS 1 Result 2025 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने Combined Defence Services Examination (CDS-I) 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू दोनों चरणों में सफल रहने वाले उम्मीदवार अब अपने मार्क्स और मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।
इस परीक्षा के जरिए कुल 900 उम्मीदवारों को विभिन्न रक्षा अकादमियों के लिए अनुशंसित किया गया है।
किस अकादमी के लिए कितने उम्मीदवार चयनित?
UPSC द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार चयन इस प्रकार है:
- Officers’ Training Academy (OTA): 535 उम्मीदवार
- Indian Military Academy (IMA): 227 उम्मीदवार
- Indian Naval Academy (INA): 103 उम्मीदवार
- Indian Air Force (IAF): 35 उम्मीदवार
UPSC CDS 1 Result 2025 ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना रिजल्ट और मार्क्स शीट देख सकते हैं:
- सबसे पहले upsc.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर 'What’s New' सेक्शन खोलें।
- 'Marks of Recommended Candidates: CDS (I) 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर PDF फाइल खुलेगी।
- इसमें अपना नाम और रोल नंबर चेक करें।
- PDF डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
OTA के लिए पुरुष-महिला चयन का आंकड़ा
Officers’ Training Academy के लिए कुल 535 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है, जिनमें 473 पुरुष और 62 महिलाएं शामिल हैं। इनका चयन 123वें SSC (पुरुष) और 37वें SSC (महिला) कोर्स के लिए किया गया है, जो OTA चेन्नई में आयोजित होगा।
UPSC CDS 1 Result 2025 OUT: रिजल्ट चेक करने के लिए क्लिक करें।
Indian Military Academy (IMA) के टॉप उम्मीदवार
IMA के लिए चयनित 227 उम्मीदवारों में टॉप रैंक इस प्रकार रहे:
- चिराग गौर - 349 अंक (पहला स्थान)
- आर्या उमेश धर्मट्टी - 343 अंक
- सत्य प्रकाश तिवारी - 337 अंक
- रेहान सिंह ढाका - 328 अंक
- समर तोमर - 316 अंक
Indian Naval Academy (INA) की मेरिट लिस्ट
INA के लिए 103 उम्मीदवार चुने गए हैं। टॉप पर रहे:
- आर्या उमेश धर्मट्टी - कुल 343 अंक
- रेहान सिंह ढाका - 328 अंक
- एस. ललित आदित्यन - 312 अंक
- साहिल सुनील चौगुले - 303 अंक
- जितेश कुमार - 300 अंक
Indian Air Force (IAF) चयन सूची
IAF के लिए 35 उम्मीदवारों को चुना गया है। प्रमुख नाम:
रेहान सिंह ढाका - 328 अंक
अक्षत - 303 अंक
अतुल गोयत - 301 अंक
जितेश कुमार - 300 अंक
ऋतिक राज - 299 अंक
मार्क्स लिस्ट में क्या-क्या जानकारी दी गई है?
UPSC द्वारा जारी PDF में उम्मीदवारों का रोल नंबर, नाम, लिखित परीक्षा के अंक, SSB इंटरव्यू के अंक और कुल प्राप्तांक शामिल हैं।
आगे क्या होगी चयन प्रक्रिया?
रिजल्ट के बाद चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को OTA, IMA, INA या IAF के लिए एडमिशन लेटर जारी किया जाएगा।
ट्रेनिंग और नियुक्ति
सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को चेन्नई स्थित OTA या संबंधित अकादमी में ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद उन्हें भारतीय थलसेना, नौसेना या वायुसेना में कमीशन मिलेगा।