KVS–NVS भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की भर्ती परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
KVS NVS Admit Card 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की भर्ती परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने यह हॉल टिकट 8 जनवरी 2026 को जारी किए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। हॉल टिकट परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है, बिना इसके किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें KVS–NVS Admit Card 2026
- सबसे पहले KVS या CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध KVS Admit Card 2026 / NVS Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी लॉगिन जानकारी भरकर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, रजिस्ट्रेशन और रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और जरूरी दिशा-निर्देश दर्ज होंगे।
परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी
KVS और NVS की भर्ती परीक्षाएं 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएंगी। इस साल करीब 15 लाख अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। यह भर्ती अभियान 15,762 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें PRT, TGT, PGT, लाइब्रेरियन, JSA और MTS जैसे शिक्षण और गैर-शिक्षण पद शामिल हैं।