SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेन्स का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, जानें ताजा अपडेट

SBI Clerk Mains Result 2025: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आज SBI Clerk Mains Result 2025 जारी कर सकता है।

Updated On 2025-05-23 10:33:00 IST
SBI FD Rate Hike

SBI Clerk Mains Result 2025: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आज SBI Clerk Mains Result 2025 जारी कर सकता है। अगर आपने 10 और 12 अप्रैल 2025 को क्लर्क मेन्स परीक्षा दी थी, तो तैयार हो जाइए। रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, उम्मीदवार www.sbi.co.in की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से PDF फॉर्मेट में अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे।

SBI Clerk Mains 2025 रिजल्ट ऐसे करें चेक:

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट – www.sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
  • होमपेज पर जाएं Current Openings सेक्शन में।
  • एडवर्टाइजमेंट खोजें: “Recruitment of Junior Associates (Customer Support & Sales)”
  • क्लिक करें लिंक पर: “Phase 2 Result for SBI Junior Associate for Exam Held on April 10 & 12, 2025”
  • PDF डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें
    यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप LPT (Language Proficiency Test) के लिए योग्य हैं।

संभावित SBI Clerk Cut Off 2025 (राज्यवार अनुमान):

  • राज्य अपेक्षित कट-ऑफ (अनुमानित)
  • उत्तर प्रदेश 78-82
  • बिहार 81-85
  • महाराष्ट्र 72-76
  • तमिलनाडु 74-78
  • गुजरात 70-74

(नोट: ये आंकड़े केवल अनुमानित हैं, ऑफिशियल कट ऑफ रिजल्ट के साथ जारी होगा)

Tags:    

Similar News