RSMSSB भर्ती 2025: कृषि पर्यवेक्षक, इंजीनियर समेत 2150 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्दी करें Apply

RSMSSB ने 2150 पदों पर भर्ती निकाली है। कृषि पर्यवेक्षक, सपोर्ट इंजीनियर और केमिस्ट पदों पर अगस्त से आवेदन शुरू होंगे। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

Updated On 2025-07-17 19:57:00 IST

सरकारी नौकरी। 

Rajasthan Good News: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने कुल 2150 पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है। इसमें सबसे ज्यादा कृषि पर्यवेक्षक के 1100 पद, सपोर्ट इंजीनियर के 995 पद और सपोर्ट केमिस्ट के 55 पद शामिल हैं। भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। यहां जानें आवेदन प्रक्रिया से लेकर चयन प्रक्रिया तक के बारे में।




भर्ती का संक्षिप्त विवरण

पद का नाम

पदों की संख्या

चयन प्रक्रिया

वेतन

कृषि पर्यवेक्षक

1100

लिखित परीक्षा + इंटरव्यू

पे मैट्रिक्स-5 के अनुसार

सपोर्ट इंजीनियर

995

संविदा आधारित भर्ती

₹13,150 – ₹16,900/माह

सपोर्ट केमिस्ट

55 

संविदा आधारित भर्ती

 ₹13,150 – ₹16,900/माह

सपोर्ट इंजीनियर भर्ती पदों का विभाजन

  • सपोर्ट इंजीनियर (सिविल): 553 पद
  • सपोर्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 184 पद
  • डिप्लोमा सिविल इंजीनियर: 138 पद
  • डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल इंजीनियर: 46 पद
  • आईटी एक्सपर्ट: 74 पद

आवेदन प्रक्रिया और तिथि

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष श्री आलोक राज ने जानकारी दी कि भर्ती का नोटिफिकेशन जुलाई के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया अगस्त 2025 में शुरू होगी। उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। यहां पर भर्ती से जुड़ी सभी जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

आयु सीमा

सामान्य अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC आदि) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

कृषि पर्यवेक्षक भर्ती में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को स्थायी सरकारी नौकरी मिलेगी।

सपोर्ट इंजीनियर और केमिस्ट पदों पर संविदा आधार पर नियुक्ति की जाएगी, लेकिन वेतनमान और कार्यशैली सरकार के नियमानुसार होगी।

Tags:    

Similar News