IOB LBO Admit Card 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक ने जारी किए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
IOB LBO Admit Card 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिए हैं।
By : विपिन तिवारी
Updated On 2025-07-05 15:19:00 IST
BPSC AEDO 2025 Vacancy
IOB LBO Admit Card 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी अब iob.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 12 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 400 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
खाली पदों की संख्या
- 162 पद अनारक्षित (UR)
- 108 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
- 40 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
- 60 पद अनुसूचित जाति (SC)
- 30 पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं।
IOB LBO परीक्षा 2025: जरूरी जानकारी
परीक्षा की कुल अवधि: 180 मिनट (3 घंटे)
- कुल प्रश्न: 140
- कुल अंक: 200
- प्रश्नों का माध्यम: हिंदी और अंग्रेज़ी
- नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे
ऐसे डाउनलोड करें IOB LBO एडमिट कार्ड 2025
- IOB की आधिकारिक वेबसाइट www.iob.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन में जाएं।
- अब “LBO Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरकर “Login” पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा
- उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।