Don 3: कियारा के बाद विक्रांत मैसी ने भी छोड़ी 'डॉन 3'! कौन होगा नया विलेन? जानिए
रणवीर सिंह की फिल्म 'डॉन 3' से पहले कियारा आडवाणी और अब विक्रांत मैसी ने भी फिल्म से किनारा कर लिया है। ऐसे में फिल्म में नए विलेन की एंट्री हो सकती है।
डॉन 3 में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे।
Don 3 Update: साल 2006 में शाहरुख खान ने पहली बार 'डॉन' के रूप में बड़े पर्दे पर धमाल मचाया था। उनके साथ प्रियंका चोपड़ा की केमिस्ट्री और दमदार कहानी ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया था। इस फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए फरहान अख्तर ने डॉन 3 का ऐलान किया जिसमें रणवीर सिंग लीड रोल में नजर आएंगे। लेकिन अब धीरे-धीरे फिल्म की कास्टिंग बिखरती जा रही है। खबर है कि विक्रांत मैसी ने भी डॉन 3 से किनार कर लिया है।
पहले कियारा, अब विक्रांत मैसी ने छोड़ी फिल्म
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता विक्रांत मैसी, जो 'डॉन 3' में विलेन की भूमिका निभाने वाले थे, उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी है। सूत्रों का कहना है कि विक्रांत को अपने किरदार में गहराई की कमी महसूस हुई जिस कारण वह अब फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। साथ ही उनके लिए जरूरी फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन भी एक बड़ी वजह सामने आ रही है।
अब तक फिल्म की कास्ट को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन फिलहाल रणवीर ही इकलौते कन्फर्म्ड अभिनेता हैं। मार्च 2025 में यह खबर आई थी कि अभिनेत्री कियारा आडवाणी, जो फिल्म में रणवीर की लीडिंग लेडी बनने वाली थीं, उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते फिल्म छोड़ दी है। इसके बाद से कृति सैनन के इस रोल के लिए बातचीत की खबरें आईं। वहीं प्रियंका चोपड़ा के भी फ्रेंचाइज़ी में वापसी की चर्चा हो रही थी।
कौन बनेगा 'डॉन 3' का नया खलनायक?
खबरों की मानें तो डॉन 3 में विलेन की भूमिका के लिए अब दो नाम चर्चा में हैं जो हैं- आदित्य रॉय कपूर और विजय देवरकोंडा। हालांकि, अभी तक फिल्म के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इस बीच, विक्रांत मैसी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म आंखों की गुस्ताखियां से खूब तारीफें बटोर रहे हैं, जिसमें शनाया कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। दूसरी ओर, रणवीर सिंह को आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' के टीजर में देखकर फैन्स काफी उत्साहित हैं।