Trisha Krishnan: तृषा ने विजय के बर्थडे पर शेयर की खास तस्वीर, सोशल मीडिया पर अफेयर की चर्चा तेज, जानें फोटो देख क्या बोले यूजर्स

साउथ एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन ने विजय के जन्मदिन पर उनके और अपने पालतू कुत्ते 'इज़ी' की एक प्यारी तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच दोनों के रिश्ते को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई।

Updated On 2025-06-23 13:26:00 IST

Trisha Krishnan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय और एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन के बीच डेटिंग की अटकलें एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार कारण त्रिशा का विजय को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर के साथ दी गई बधाई है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

दरअसल, त्रिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर विजय के लिए एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह उनके पालतू कुत्ते इज़ी के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ त्रिशा ने लिखा, "Happy Birthday Bestest" और इसके साथ हग और ईविल आई इमोजी भी शेयर की।

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दिल वाले इमोजी से कमेंट्स करने शुरू कर दिए और दोनों को बेस्ट कपल और क्यूटीज कहने लगे।

Reddit पर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर यूज़र्स ने इस तस्वीर की बारीकी से जांच की और दावा किया कि यह हाल की ही तस्वीर है क्योंकि त्रिशा का डॉग इज़ी उन्होंने फरवरी 2025 में गोद लिया था।

इसी बीच त्रिशा की मां उमा कृष्णन ने भी विजय को बधाई वाली पोस्ट को दिल वाले इमोजी के साथ रीपोस्ट किया, जिससे फैंस और भी कन्फ्यूज हो गए।

एक Reddit यूज़र ने लिखा, "अगर यह केवल फिल्म से जुड़ी कोई पुरानी फोटो होती तो इज़ी कैसे मौजूद होता? साफ है कि कुछ तो चल रहा है।"

त्रिशा और विजय के बारे में

त्रिशा और विजय साउथ की कई हिट फिल्मों जैसे 'घिल्ली', 'थिरुप्पाची', और 'लियो' में एक साथ नजर आ चुके हैं। त्रिशा ने ‘बकरी’ में भी कैमियो किया है। गौरतलब है कि विजय की शादी सान्था से हो चुकी है और उनके दो बच्चे भी हैं, संजय और दिव्या। बावजूद इसके, दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग लोगों का ध्यान खींच रही है।

पहले भी उड़ चुकी हैं अफवाहें

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इन दोनों की अफवाहें उड़ी हों। विजय के 50वें बर्थडे पर लिफ्ट में ली गई सेल्फी और फिर गोवा में साथ देखे जाने के बाद से फैंस लगातार दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगा रहे हैं।

त्रिशा की फोटो पर क्या बोले यूज़र

सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने लिखा, “ये बर्थडे विश कुछ खास है, शायद दोनों अब अपने रिश्ते को पब्लिक कर रहे हैं।”

वहीं एक अन्य ने लिखा, “त्रिशा की मां की ओर से बधाई का रीपोस्ट... कुछ तो गड़बड़ है दया!”


काजल सोम 

Similar News