Tara Sutaria Golden Gown: तारा का फेयरीटेल गाउन लुक, इंडिया कॉउचर वीक में बिखेरा जलवा

एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने इंडिया कॉउचर वीक में रैम्प वॉक कर परियों जैसी खूबसूरती बिखेरी, गोल्डन गाउन में उनका लुक बेहद रॉयल और ग्लैमरस नजर आया।

Updated On 2025-07-25 19:38:00 IST

एक्ट्रेस तारा सुतारिया का ग्लैमरस लुक (Image: viral bhayani) 

Tara Sutaria Golden Gown: जब रैम्प पर कोई अदाकारा चले और ऐसा लगे मानो कोई परियों की कहानी से निकलकर आई हो तो वो पल खास बन जाता है। इंडिया कॉउचर वीक के दूसरे दिन ऐसा ही एक लम्हा नजर आया, जब बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा तारा सुतारिया ने डिजाइनर ईशा जाजोदिया के ब्रांड के लिए रैम्प पर वॉक किया। उनका गाउन, उनकी स्टाइलिंग और उनका आत्मविश्वास, सब कुछ एक परफेक्ट फेयरीटेल की याद दिला रहा था।

गाउन का डिजाइन कैसा था

तारा सुतारिया ने जो गाउन पहना वह पूरी तरह से रॉयल और फेमिनिन वाइब से भरा हुआ था। इस गाउन की स्कर्ट काफी वॉल्यूम वाली थी, जो कमर से फैलते हुए जमीन तक बहती नजर आ रही थी। ऊपर का हिस्सा नाजुक लेसवर्क और मेटालिक थ्रेडवर्क से बनी बेल-बूटों की डिजाइनें थीं। यह लुक पुराने जमाने के शाही फैशन से प्रेरित था, लेकिन उसे आधुनिक अंदाज में पेश किया गया। गाउन की हर डिटेल में परियों की दुनिया का एहसास था, जिससे यह लुक एकदम यूनिक और रॉयल लग रहा था।

ज्वेलरी और स्टाइलिंग में दिखा रॉयल टच

तारा ने अपने लुक को और खास बनाने के लिए पर्ल नेकलेस पहनी, जो गाउन के साथ पूरी तरह मेल खा रही थी। इस नेकलेस ने लुक में एक शाही फिनिश जोड़ा। उनका मेकअप सॉफ्ट ग्लैम था, जिसमें ब्लश मुख्य आकर्षण रहा। बालों को बीच से पार्ट करके कर्ल्स में स्टाइल किया गया था, जो उनके चेहरे को सुंदरता से फ्रेम कर रहे थे। चाहे वो मेकअप हो, बाल हों या ज्वेलरी, सबकुछ एक रोमांटिक और शाही थीम को दर्शा रहा था।

तारा सुतारिया के करियर पर डालिए नजर

तारा को आखिरी बार 2023 में आई निखिल नागेश भट्ट की थ्रिलर फिल्म अपूर्वा में देखा गया था। इससे पहले उन्होंने Ek Villain Returns, Heropanti 2, Tadap, जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 2019 में Student of the Year 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हाल ही में 17 जुलाई को तारा एपी ढिल्लों के म्यूजिक वीडियो 'Thodi Si Daaru' में भी नजर आईं, जिसमें उनका ग्लैमरस लुक फिर से चर्चा में रहा।

इंडिया कॉउचर वीक में तारा सुतारिया का यह लुक फैशन प्रेमियों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। शाही अंदाज़, मॉडर्न टच और आत्मविश्वास, इन तीनों का ऐसा मेल कम ही देखने को मिलता है। तारा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो न सिर्फ फिल्मों में, बल्कि रैम्प पर भी जलवा बिखेर सकती हैं। 

Tags:    

Similar News