सुमोना चक्रवर्ती की कार पर हुआ हमला: बोलीं- 'मुंबई में असुरक्षित महसूस हुआ'; बाद में डिलीट किया पोस्ट

'कपिल शर्मा शो' फेम एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने हाल ही में बतया कि उनके साथ मुंबई में बदसलूकी हुई। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि मुंबई में उनकी कार को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया और हमला किया।

Updated On 2025-09-01 12:28:00 IST

सुमोना चक्रवर्ती (Photo- Instagram)

Sumona Chakravarti: 'द कपिल शर्मा शो' से पॉपुलर हुईं टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने हाल ही में अपने साथ मुंबई में एक भयानक घटना होने का खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि साउथ मुंबई में उनकी कार पर मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने हमला किया, जिससे वह खुद को पहली बार इस शहर में असुरक्षित महसूस करने लगीं। हालांकि बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

सुमोना ने सुनाई आपबीती

सुमोना ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखते हुए घटना की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि रविवार, 31 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे के आसपास जब वह कोलाबा से फोर्ट की ओर जा रही थीं, तभी अचानक उनकी कार को प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने घेर लिया।

सुमोना ने लिखा,

"एक शख्स, जिसकी गर्दन पर भगवा गमछा था, मेरी कार के बोनट पर जोर-जोर से हाथ मारने लगा। वह अजीब ढंग से मुस्कुरा रहा था और जानबूझकर अपनी कोहनी कार से सटा रहा था। उसके साथी मेरी खिड़कियों पर हाथ मार रहे थे, ‘जय महाराष्ट्र’ चिल्ला रहे थे और हंस रहे थे।"


"मुंबई में अनसेफ महसूस हुआ"

उन्होंने कहा कि इस घटना से वह डर गईं और असुरक्षित महसूस करने लगीं। सुमोना ने पोस्ट के आखिरी में मुंबई की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा-

"हमने शांतिपूर्ण आंदोलनों भी देखे हैं, जिनके लिए पुलिस तुरंत ऐक्शन लेती है। लेकिन यहां पूरी तरह से अराजकता थी। एक टैक्स देने वाली नागरिक, एक महिला और इस शहर से प्यार करने वाली इंसान होने के नाते मैं बेहद व्यथित हूं। हमें इससे बेहतर चाहिए। हमें अपने शहर में सुरक्षित महसूस करने का हक है।"

बाद में एक्ट्रेस ने ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया। 



फिलहाल एक्ट्रेस ने इसपर सफाई नहीं दी है कि उन्होंने अपना पोस्ट इंस्टाग्राम से डिलीट क्यों किया। हालांकि उन्होंने मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर पुख्ता सवाल उठाए हैं। 

सुमोना का वर्क फ्रंट
काम की बात करें तो, सुमोना टेलीविजन इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वह हाल ही में लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट और खतरों के खिलाड़ी 14 (2024) में दिखाई दीं, जहां वह सातवें स्थान पर रहीं।

Tags:    

Similar News