Shraddha Kapoor Bf: कन्फर्म! श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी संग रिश्ते पर लगाई मुहर, देखें प्यारा Video

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने आखिरकार राहुल मोदी के साथ अपना रिलेशनशिप कनफर्म कर दिया है। श्रद्धा ने अफेयर की हिंट देते हुए एक प्यारा वीडियो शेयर किया जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Updated On 2025-09-19 14:34:00 IST

श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया।

Shraddha Kapoor relationship: 'स्त्री' एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने आखिरकार अपने रिलेशनशिप का खुलासा कर दिया है। पिछले कई महीनों से श्रद्धा और फिल्म राइटर राहुल मोदी के रिश्ते को लेकर रूमर्स फैली थीं जिसपर अब खुद एक्ट्रेस ने मुहर लगा दी है। श्रद्धा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो शेयर करते हुए अपने रिश्ते को पब्लिक किया।

श्रद्धा कपूर का क्यूट वीडियो

वीडियो में श्रद्धा कैमरे की ओर शरारत भरी निगाहों से देखती नज़र आती हैं, वहीं राहुल पीछे से कैमरा ज़ूम इन और आउट कर रहे हैं। बीच में श्रद्धा हंसते हुए कहती हैं- "हट्ट" और फिर फनी चेहरा बनाती हैं। पीछे से राहुल मोदी की आवाज भी सुनाई देती है। 

इस वीडियो पर श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा– "कोई ऐसा ढूंढो जो ये नखरा उठा पाए", और पोस्ट में राहुल मोदी को टैग भी किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा – "ऐसा 'हट्ट' सुनने वाला किस किसके पास है???"

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ लगा दी। एक यूज़र ने लिखा – "नखरे नहीं, इसे क्यूटनेस कहते हैं," तो दूसरे ने मजाक में लिखा – "मैंने तुरंत तकिया लेकर खुद को डिफेंड करना शुरू कर दिया।"

श्रद्धा और राहुल की लव स्टोरी

श्रद्धा और राहुल के रिश्ते की चर्चाएं 2024 में शुरू हुई थीं। तब दोनों को एक डिनर डेट के बाद मुंबई में साथ देखा गया था। राहुल मोदी ने फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की कहानी लिखी है जिसमें श्रद्धा कपूर लीड एक्ट्रेस रहीं। कहा जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों करीब आए।


दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया- चाहे वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी हो या फिर प्राइवेट फिल्म स्क्रीनिंग्स।इसके अलावा श्रद्धा ने एक बार राहुल मोदी के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रोमांटिक पोस्ट डाला था।

श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म

काम की बात करें तो श्रद्धा कपूर हाल ही में रिलीज़ हुई 'स्त्री 2' में नजर आई थीं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए ₹857 करोड़ की कमाई की।

अब वह जल्द ही निर्देशक निखिल द्विवेदी की फिल्म 'नागिन' में नजर आएंगी। 

Tags:    

Similar News