Bastian Bandra: शिल्पा शेट्टी ने बंद किया अपना फेमस रेस्टोरेंट, धोखाधड़ी के आरोपों के बीच उठाया कदम

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का मुंबई में स्थित फेमस रेस्टोरेंट 'बैस्टियन बांद्रा' बंद हो रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए विदाई दी।

Updated On 2025-09-03 12:23:00 IST

शिल्पा शेट्टी (Photo- Instagram)

Shilpa Shetty restaurant Bastian Bandra:  बॉलीवुड डीवा शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। इसी बीच शिल्पा ने मुंबई में स्थित अपना फेमस रेस्टोरेंट 'बैस्टियन बांद्रा' बंद करने का ऐलान किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए सूचना दी कि इस गुरुवार यह रेस्टोरेंट आखिरी बार अपने मेहमानों का स्वागत करेगा। ये खबर ऐसे समय आई है जब हाल ही में शिल्पा और राज पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। 

भावुक हुईं शिल्पा शेट्टी

शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "इस गुरुवार एक युग का अंत है। हम बास्टियन बांद्रा को अलविदा कह रहे हैं- एक ऐसी जगह जिसने हमें अनगिनत यादें दीं, अनोखी रातें और ऐसे पल जो मुंबई की नाइटलाइफ का हिस्सा बन गए थे।"


हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि उनके रेस्टोरेंट की दूसरी ब्रांच 'बैस्टियन एट द टॉप' पहले की तरह ही चलता रहेगा। उन्होंने लिखा, "बास्टियन बांद्रा को विदाई देने के लिए हम एक खास शाम का आयोजन कर रहे हैं- हमारे करीबी मेहमानों के लिए एक यादगार रात, जिसमें वही जादू और जोश होगा।"

सेलेब्रिटीज की पहली पसंद था रेस्टोरेंट

बैस्टियन बांद्रा लंबे समय से मुंबई के सेलेब्रिटी स्पॉट्स में शुमार रहा है। बॉलीवुड के कई सितारे अक्सर यहां अपने करीबियों के साथ समय बिताने आते थे।

शिल्पा और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की ठगी के आरोप

हाल ही में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर धेखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। बिजनेसमैन दीपक कोठारी के आरोप हैं कि शिल्पा-राज ने उनसे 60 करोड़ रुपये निवेश के नाम पर लिए और अपने निजी खर्चों में इस्तेमाल कर लिए।

इस मामले में कपल के वकील ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इसे झूठे और बेबुनियाद आरोप बताते हुए कहा कि वे कानूनी प्रक्रिया अपनाएंगे सच्चाई सामने लाएंगे। ऐसे में शिल्पा का रेस्टोरेंट पर ताला लगना एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। हालांकि उन्होंने रेस्टोरेंट बंद करने के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है।

Tags:    

Similar News