VIDEO: शिल्पा शेट्टी की मां सुनीता शेट्टी की अचानक बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल पहुंची एक्ट्रेस
गुरुवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी की अचानक तबीयत बिगड़न गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिल्पा मां से मिलने तुरंत अस्पताल पहुंचीं, जिसका वीडियो सामने आया है।
शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी को तबीयत बिगड़ने पर मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Shilpa Shetty Mother: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी इन दिनों स्वास्थ्य समस्याओं से जूढ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनंदा शेट्टी की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को शिल्पा को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया, जहां वे अपनी मां से मिलने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस परेशना हालत में जल्दबाजी में अस्पताल के अंदर जाती नजर आईं।
टेंशन में दिखीं शिल्पा, फैंस हुए चिंतित
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें शिल्पा गुरुवार को अस्पताल के अंदर जाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में वह अपनी कार से उतरकर सीधे अस्पताल के अंदर एंट्री लेती हैं। यह वीडियो मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “शिल्पा शेट्टी मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचीं, जहां उनकी मां भर्ती हैं। जल्दी ठीक हो जाइए आंटीजी।
वीडियो में शिल्पा कैज़ुअल लुक में दिखाई दीं और जल्दी-जल्दी अस्पताल की ओर बढ़ती नजर आईं।
परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं
अब तक शिल्पा शेट्टी या उनके परिवार की ओर से सुनीता शेट्टी की तबीयत को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फैंस सोशल मीडिया पर शिल्पा की मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी हाल ही में वेब सीरीज़ 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आई थीं। वह आगामी कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल में नजर आएंगी जो 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।