Rise & Fall Winner: अर्जुन बिजलानी बने 'राइज़ एंड फॉल' के विनर, जीती 28 लाख की प्राइज मनी, ये रहा फर्स्ट रनर-अप

अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने OTT रियलिटी शो 'राइज़ एंड फॉल' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। अशनीर ग्रोवर के इस शो में उन्हें 28 लाख की प्राइज़ मनी मिली। शो में पवन सिंह, धनश्री वर्मा जैसे स्टार्स नजर आए थे।

Updated On 2025-10-17 12:30:00 IST

'राइज़ एंड फॉल' के विनर बने अर्जुन बिजलानी

Rise & Fall Winner: OTT प्लेटफॉर्म का चर्चित रियलिटी शो 'राइज़ एंड फॉल' को अपना पहला विनर मिल गया है। शो के ग्रैंड फिनाले में अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने इस सीज़न की विनर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। 17 अक्टूबर को दोहपर 12 बजे शो का विनर घोषित किया गया जिसमें अर्जुन शो के पहले विजेता रहे, वहीं आरूष भोला को पहला रनर-अप और अरबाज़ पटेल को दूसरा रनर-अप घोषित किया गया। शो का फिनाले एपिसोड अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हुआ और साथ ही सोनी टीवी पर भी प्रसारित किया गया।


टॉप 6 फाइनलिस्ट्स ने दिखाई दमदार परफॉर्मेंस

फिनाले वीक में अर्जुन बिजलानी, आरूष भोला, अरबाज़ पटेल, धनश्री वर्मा, नयंदीप रक्षित, और अकृति नेगी ने जगह बनाई थी। इन सभी कंटेस्टेंट्स की रणनीतियों और प्रदर्शन ने पूरे सीज़न में दर्शकों को बांधे रखा।

'पेंटहाउस और बेसमेंट' का अनोखा कॉन्सेप्ट

"राइज़ एंड फॉल" अपने अनोखे फॉर्मेट के लिए जाना गया। इसमें प्रतिभागियों को 'पेंटहाउस' और 'बेसमेंट' में बांटा गया था। कुछ कंटेस्टेंट्स शो की शुरुआत में रूलर्स बने, तो कुछ को वर्कर्स के रूप में नीचे से ऊपर तक का सफर तय करना पड़ा। शो में पावर का खेल, रणनीति, और संघर्ष ने दर्शकों को बांधे रखा।

अर्जुन बिजलानी की परफॉर्मेंस

अर्जुन बिजलानी की शो में यात्रा बेहद उतार-चढ़ाव भरी रही। उन्होंने न सिर्फ पेंटहाउस में अपनी जगह बनाई, बल्कि बेसमेंट में भी समय बिताकर हर चुनौती का डटकर सामना किया। शो के दौरान अपने बेटे अयान से मुलाकात का भावुक पल हो या फिर अकृति नेगी के साथ ऑफिस ड्रामा, अर्जुन ने हर स्थिति को आत्मविश्वास और संयम से संभाला।

ग्रैंड फिनाले में पवन सिंह की परफॉर्मेंस

शो के फिनाले में भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने एक बार फिर धमाकेदार एंट्री की और अपनी परफॉर्मेंस से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर ने हमेशा की तरह अपनी हाजिरजवाबी और हास्य से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस सीज़न में कई चर्चित नामों ने हिस्सा लिया था, जिनमें शामिल थे: धनश्री वर्मा, अरबाज़ पटेल, नूरिन शा, आहाना कुमरा, अनाया बांगड़, बाली, आरूष भोला, नयंदीप रक्षित, आदित्य नारायण, अकृति नेगी, किकु शारदा, पवन सिंह और संगीता फोगाट।

Tags:    

Similar News